वोटरों को लुभाने के लिए पुतिन समर्थक ले रहे बिकनी मॉडल्स का सहारा
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के समर्थक चुनाव प्रचार में एक नये तरीका वोटरों को आकर्षित करने के लिए कर रहे हैं। पुतिन समर्थक बोल्ड बिकनी मॉडल्स का इस्तेमाल मतदाताओं को लुभाने के लिए कर रहे हैं। रूस में अगले माह मार्च में राष्ट्रपति चुनाव है और इसमें सभी पार्टियों के समर्थक जी-जान से जुटे हैं। पुतिन समर्थक युवाओं को रिझाने के लिए एक पूरी वेब सीरीज चला रहे हैं ताकि आने वाले छह सालों के लिए फिर से व्लादिमिर को सत्ता मिल सके।

ये कैंपेन मैक्सिम मैगजीन के रसियन अंक के साथ में चलाया जा रहा है। हालांकि पत्रिका ने ये जानकारी नहीं दी है कि किसके आदेश पर ये अभियान चल रहा है लेकिन ये चुनाव प्रचार कैंपन का बड़ा हिस्सा है तकि पुतिन की दोबार सत्ता में वापसी सुनिश्चित की जा सके। मैक्सिम के एडिटर मलेनको ने कहा कि पत्रिता स्पेशल बिजनेस प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कुछ विज्ञापन दे रही है, इसके लिए डील किससे की गई है, इसका खुलासा करार की वजह से नहीं हो सकता है।
रूस में अगले माह मार्च में राष्ट्रपति चुनाव है। बताया जा रहा है कि व्लादिमिर पुतिन एक बार फिर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। शुरूआती ओपिनियन पोल में भी दावा किया जा रहा है कि 65 साल के पुतिन चौथी बार रूस की सत्ता संभालने जा रहे हैं। हमेशा की तरह पुतिन इस बार भी किसी भी प्रकार की बहस हिस्सा नहीं बन रहे हैं। हालांकि, पुतिन को अपने देश के टीवी कवरेज से पहले ही बहुत फायदा मिल चुका हैं। वहीं, चुनाव को देखते हुए रूस में कई जगह पुतिन के पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है 'एक मजबूत राष्ट्रपति ही एक मजबूत देश को बनाता है।'












Click it and Unblock the Notifications