पुतिन ने बातचीत को लेकर जगाई उम्मीद, बोले-अगर शर्तें मानी तो वार्ता के लिए तैयार

मास्को, 05 मार्च : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से फोन कॉल पर बातचीत की है। इस वार्ता के बाद क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि पुतिन ने ओलाफ स्कोल्ज को फोन पर भी बताया कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है, बशर्ते कि उसकी सभी मांगें पूरी हों। इसके साथ यह भी कहा गया कि, रूस ने इस बात से इनकार किया कि रूसी सेना यूक्रेनी शहरों पर बमबारी कर रही थी। पुतिन ने इस तरह की जानकारी को फर्जी बताया है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: बातचीत को तैयार है Putin, लेकिन यूक्रेन को मानी होंगी ये शर्तें | वनइंडिया हिंदी
    putin says dialogue on Ukraine would be possible only if Russian demands are met

    कीव और अन्य बड़े शहरों में कथित रूप से हो हवाई हमलों के बारे में पुतिन ने कहा कि इन हमलों को लेकर फर्जी प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के साथ बातचीत तभी संभव होगी जब रूस की मांगें पूरी होंगी। क्रेमलिन ने कहा, पुतिन ने पुष्टि की कि रूस यूक्रेनी पक्ष के साथ-साथ यूक्रेन में शांति चाहने वाले सभी लोगों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। लेकिन इस शर्त के तहत कि सभी रूसी मांगें पूरी हों।

    पुतिन ने जिन मांगों को लेकर कहा है, उनमें यूक्रेन की तटस्थ और गैर-परमाणु स्थिति, क्रीमिया को रूस के हिस्से के रूप में मान्यता और पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी क्षेत्रों की "संप्रभुता" शामिल है। क्रेमलिन ने कहा, "आशा व्यक्त की गई थी कि तीसरे दौर की वार्ता के दौरान कीव के प्रतिनिधि उचित और रचनात्मक रुख अपनाएंगे। यूक्रेन ने कहा था कि वह इस सप्ताह के अंत में रूसी अधिकारियों के साथ तीसरे दौर की वार्ता आयोजित करने की योजना बना रहा है ताकि मास्को के आक्रमण से शुरू हुई लड़ाई को समाप्त करने का प्रयास किया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+