रूस ने बनाया दुनिया के हर कोने को टारगेट करने वाला सुपरसोनिक मिसाइल

पुतिन ने देश के आंतरिक मुद्दों से लेकर रक्षा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों को अपने भाषण में उठाया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया में सेना का ऑपरेशन हमारी क्षमताओं को प्रदर्शित करता है

नई दिल्ली। रूस के पास दुनिया के किसी भी कोने को निशाना बना लेने की क्षमता रखने वाली मिसाइल है। ये दावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया है। पुतिन ने बताया कि रूसी सेना के पास दुनिया के किसी भी कोने को निशाना बना लेने की क्षमता रखने वाली मिसाइल है। उन्होंने कहा रूस ने एक ऐसा सुपर सोनिकमिसाइल बनाया है जिसे एंटी मिसाइल सिस्टम भी नहीं पकड़ सकती है। पुतिन ने गुरुवार को फेडरल असेंबली को संबोधित करते हुए ये बात कही। रूस ने सुपरसोनिक मिसाइल का वीडियो भी जारी किया है।

रूस ने बनाया दुनिया के हर कोने को टारगेट करने वाला सुपर सोनिक मिसाइल

पुतिन ने देश के आंतरिक मुद्दों से लेकर रक्षा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों को अपने भाषण में उठाया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया में सेना का ऑपरेशन हमारी क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। पुतिन ने कहा कि अब सारी दुनिया रूस के आधुनिक हथियारों से परिचित है। उन्होंने कहा कि रूस की सेना ने पिछले 6 साल के भीतर 300 नए सैन्य उपकरणों को शामिल किया है। पुतिन ने बताया कि अब रूस नए हथियारों के निर्माण के लिए भी प्रतिबद्ध है।

रूस के राष्ट्रपति ने दुनिया को संदेश देते हुए कहा कि अगर रूस या उसके सहयोगियों के खिलाफ किसी तरह के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता है तो मास्को उसे परमाणु हमला मानेगा। साथ ही इसपर तत्काल प्रभाव से जवाबी कार्रवाई की जाएगी। थोड़े दिनों पहले रूस ने कहा था कि अमेरिका ईरान परमाणु समझौते से हटकर एक बड़ी गलती करेगा और वह इस महत्वपूर्ण समझौते को बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत करेगा। रूस के उप विदेश मंत्री सरगेई रयाबकोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर परमाणु प्रतिबंध नहीं लगाएगा लेकिन समझौते में बदलाव नहीं किया गया तो वह इससे अलग हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+