'पुतिन आग से खेल रहे हैं', रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का तीखा हमला,जेलेंस्की की बयानबाजी पर भी जताई नाराजगी

Russia-Ukraine war: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार, 28 मई को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी कि वे यूक्रेन के साथ शांति समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिशों को बाधित कर "आग से खेल" रहे हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर साझा किए गए एक पोस्ट में लिखा, "व्लादिमीर पुतिन को यह एहसास नहीं है कि अगर मैं न होता, तो रूस के साथ बहुत बुरी चीजें हो चुकी होतीं, और मेरा मतलब है बहुत ही बुरी। वह आग से खेल रहे हैं।"

Russia-Ukraine-war

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब उन्होंने पुतिन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "वह पूरी तरह से पागल हो गए हैं" और यूक्रेन में आम नागरिकों सहित लोगों की बिना वजह हत्या कर रहे हैं।

Russia-Ukraine war पर ट्रंप ने अपने बयान में क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि "मेरे व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन अब कुछ बदल गया है। वह पूरी तरह पागल हो गए हैं!" उन्होंने यूक्रेन में जारी युद्ध की निंदा करते हुए कहा कि पुतिन बिना किसी कारण के बहुत से लोगों की जान ले रहे हैं और यह केवल सैनिकों तक सीमित नहीं है।

ट्रंप ने यह भी दोहराया कि पुतिन केवल यूक्रेन का एक हिस्सा नहीं, बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं, और अगर ऐसा हुआ तो यह "रूस के पतन" की वजह बन सकता है।

ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की भी आलोचना की और कहा कि "जेलेंस्की जिस तरह की बातें कर रहे हैं, उससे उनके देश को कोई फायदा नहीं हो रहा। उनके मुंह से जो कुछ भी निकलता है, वह समस्याएं पैदा करता है, मुझे यह पसंद नहीं है और यह रुकना चाहिए।"

ट्रंप ने युद्ध को एक "टाला जा सकने वाला संघर्ष" करार दिया और स्पष्ट किया कि "अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता।" ट्रंप ने यह भी कहा कि यह जेलेंस्की, पुतिन और बाइडन का युद्ध है, ट्रंप का नहीं।"

जेलेंस्की की प्रतिक्रिया

इससे पहले 24 मई को ज़ेलेंस्की ने रूस द्वारा कीव में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले की जानकारी दी थी, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया और भारी तबाही हुई।

जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, "कीव में रूसी मिसाइलों और ड्रोन के टुकड़े हटाए जा रहे हैं। जहां-जहां हमले हुए हैं, वहां राहत और बचाव कार्य जारी है। रात भर शहर में कई विस्फोट और आग लगी। एक बार फिर, रिहायशी इमारतें, गाड़ियां, व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। दुर्भाग्य से, कई लोग घायल हुए हैं।"

उन्होंने बताया कि "यूक्रेन में एक ही रात में 250 ड्रोन (ज्यादातर ईरानी 'शाहेद') और 14 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। ओडेसा, विनित्सिया, सुमी, खारकीव, डोनेट्स्क, कीव और ड्निप्रो क्षेत्र प्रभावित हुए। सभी हमले नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए। कई मौतें हुई हैं।"

जेलेंस्की ने यह भी दोहराया कि यूक्रेन ने बार-बार संघर्षविराम का प्रस्ताव दिया है और अमेरिका, यूरोप और उनके सहयोगियों से प्रतिबंधात्मक कदमों की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+