Putin India Visit: पुतिन जिस होटल में रुकेंगे, उसका एक रात का किराया कितना? ट्रंप-ओबामा भी यहां रुक चुके हैं
Putin India visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय भारत दौरे के लिए दिल्ली आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके ठहरने का ठिकाना दिल्ली का मशहूर आईटीसी मौर्या होटल है, जहां उन्हें होटल के सबसे प्रतिष्ठित, शाही 'चाणक्य सुइट' में ठहराया जाएगा।
यह सुइट न केवल अपनी असाधारण सुरक्षा और गोपनीयता के लिए जाना जाता है, बल्कि यह अपनी भारतीय कलाकृतियों और लग्जरी सुविधाओं के चलते कई वैश्विक हस्तियों का पसंदीदा रहा है। पुतिन के लिए होटल के करीब 400 कमरे उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए आरक्षित किए गए हैं। चाणक्य सुइट की भव्यता, कीमत और विशेषताओं के बारे में इस रिपोर्ट में विस्तार से जानें।

Putin ITC Maurya stay: 'चाणक्य सुइट' में रुकेंगे पुतिन?
राष्ट्रपति पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली के प्रतिष्ठित आईटीसी मौर्या होटल में ठहरेंगे। उनके साथ आए बड़े रूसी प्रतिनिधिमंडल के लिए होटल के करीब 400 कमरों को विशेष रूप से बुक किया गया है। यह होटल विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी के लिए जाना जाता है, विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपतियों के लिए यह एक पसंदीदा स्थान रहा है। पुतिन भी पहले इस होटल में रुक चुके हैं।
ये भी पढे़ं: Putin India Visit: सिर्फ कार नहीं प्राइवेट लाउंज है पुतिन की Aurus Senat! मिसाइल और बम भी नहीं बिगाड़ सकते कुछ
Chanakya Suite features: 'चाणक्य सुइट' की खासियत
होटल की 14वीं मंजिल पर स्थित यह 4600 स्क्वायर फीट का सुइट है, जो भारतीय परंपराओं और कला से सजाया गया है। इसमें एक शाही गलियारा, लिविंग रूम, स्टडी, प्राइवेट डाइनिंग रूम, मिनी स्पा और जिम जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। इसकी सजावट में सोने-चांदी के फूलदान और अजीज व तैयब मेहता जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों की दुर्लभ कलाकृतियां शामिल हैं। इसका नाम महान कूटनीतिज्ञ चाणक्य के नाम पर रखा गया है।
इससे पहले कौन-कौन रुक चुका है?
आईटीसी मौर्या का 'चाणक्य सुइट' वैश्विक हस्तियों की मेजबानी कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दो साल पहले जी-20 समिट में इसी सुइट में रुके थे। उनके अलावा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन, बराक ओबामा और डॉनल्ड ट्रंप भी यहीं ठहरे थे। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भी इस सुइट में रुक चुके हैं, जिन्होंने इसकी सकारात्मक ऊर्जा की सराहना की थी।
ये भी पढ़ें: Putin India Visit Live Update: पुतिन दौरे से पहले सरकार पर भड़के राहुल गांधी, लगाया गंभीर आरोप
ITC Maurya room price: कितना है किराया?
आईटीसी मौर्या के ग्रैंड प्रेजिडेंशल सुइट 'चाणक्य' में एक रात रुकने का किराया सुनकर कोई भी दंग रह सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अत्यधिक सुरक्षित और आलीशान सुइट में एक रात का किराया लगभग 8 से 10 लाख रुपये के बीच है। पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के ठहरने के कारण, 4 और 5 दिसंबर के लिए होटल में कोई आम कमरा उपलब्ध नहीं है। वहीं एक कमरे का किराया 25 से 26 हजार के बीच होता है।
ये भी पढे़ं: Putin India Visit Cost: पुतिन के दौरे पर कितना पैसा फूंकेगा भारत? कितना होगा पूरा खर्चा? पूरा हिसाब आया सामने












Click it and Unblock the Notifications