Putin India Visit: सिर्फ कार नहीं प्राइवेट लाउंज है पुतिन की Aurus Senat! मिसाइल और बम भी नहीं बिगाड़ सकते कुछ
Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। इस यात्रा में फिर से अपनी मशहूर Aurus Senat लिमोज़ीन कार का इस्तेमाल करने वाले हैं। यह वही कार है जिसने तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं जब चीन में हुए SCO समिट के दौरान पीएम मोदी और पुतिन को इसी गाड़ी में साथ देखा गया था।
'पहियों पर किला'-पुतिन का ट्रैवल सिग्नेचर
Aurus Senat को यूं ही 'Wheels पर किला' नहीं कहा जाता। रूस के भीतर और बाहर, पुतिन की हर यात्रा में यह कार उनके काफिले का जरूरी हिस्सा होती है। 2021 में भारत दौरे के वक्त भी इसी मॉडल को उनके सुरक्षा काफिले में शामिल किया गया था।

रूस की Cortage Project से बनी-देशी प्रेजिडेंशियल कार
यह बख्तरबंद लग्जरी लिमोज़ीन रूस की Cortage Project के तहत बनाई गई। यह प्रोजेक्ट 2013 में शुरू हुआ था जब पुतिन ने "पूरी तरह स्वदेशी राष्ट्रपति कार" बनाने का आदेश दिया था। 2018 में इसका प्रोडक्शन शुरू हुआ और तब से यह रूस के राष्ट्रपति की ऑफिशियल स्टेट कार बन गई, जिसने Mercedes-Benz S600 Guard Pullman को रिप्लेस कर दिया।
रोल्स-रॉयस जैसी शान, रूसी इंजीनियरिंग की पहचान
Aurus Senat की ब्लॉक-स्टाइल बॉडी और प्रीमियम लुक के कारण इसे अक्सर Rolls-Royce Phantom से तुलना मिलती है। पुतिन जहां भी जाते हैं, यह लिमो उनके साथ एयरलिफ्ट होकर पहुंचती है। रूस ने इसे विदेशी कारों की जगह आधिकारिक समारोहों में अपनाया है-एक तरह से यह रूसी प्राइड बन चुकी है।
भारत में कितने की पड़ती है?
Aurus Senat की शुरुआती कीमत लगभग 18 मिलियन रूबल (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) है।
लेकिन पुतिन का जो फुली आर्मर्ड स्पेशल वर्ज़न है, वह आम जनता को बेचा नहीं जाता और इसकी कीमत भी गुप्त रखी जाती है-यह सामान्य कार नहीं, बल्कि चलती-फिरती सुरक्षा यूनिट है।
भारी भरकम पर स्पीड में भी तेज-0-100 km/h सिर्फ 6-9 सेकेंड
बाहरी तौर पर भारी दिखने के बावजूद Aurus Senat तेज रफ्तार के लिए डिजाइन की गई है। इसमें
4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन + हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। यह लिमो 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड 6-9 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 160 किमी/घंटा है-जो VIP काफिलों के लिए काफी ज्यादा है, खासकर हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट में जहां तेज़ और स्मूथ एक्सेलरेशन जरूरी होता है।
नया यूनिफाइड मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म-कस्टमाइजेशन आसान
कंपनी के मुताबिक Aurus कारें एक नई यूनिफाइड मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनी हैं। इस मॉड्यूलर डिज़ाइन की वजह से व्हीलबेस, लंबाई और कार टाइप को जल्दी बदला जा सकता है।
इससे कंपनी विभिन्न Aurus मॉडलों का प्रोडक्शन भी आसानी से बदल सकती है।
इंटीरियर = प्राइवेट लाउंज, सिर्फ कार नहीं
अंदर बैठते ही यह एक लाउंज जैसा अहसास देती है।
• प्रीमियम लेदर सीटें
• वुडन पैनल
• स्क्रीन और कंट्रोल सिस्टम
• पूरी प्राइवेसी
• हीटिंग, कूलिंग और मसाज सीटें
• फ्रंट और रियर केबिन को अलग करने वाला डिवाइडर
नए वर्ज़न में सिक्योरिटी टीम या सहयोगियों के लिए रियर-फेसिंग एक्स्ट्रा सीटें भी मिलती हैं।
VR8/VR10 लेवल आर्मर- मिलिट्री वाहन जैसी सुरक्षा
Aurus Senat VR8/VR10 बैलिस्टिक सुरक्षा देती है-ये इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर सबसे हाई लेवल्स में गिने जाते हैं।
कंपनी के शब्दों में: "यात्री कारों में इससे उंची सुरक्षा सिर्फ एक सैन्य बख्तरबंद वाहन में मिल सकती है।"
बुलेटप्रूफ बॉडी, ब्लास्ट-रेसिस्टेंट अंडरबॉडी और रन-फ्लैट टायर्स
इसमें मौजूद सिक्योरिटी फीचर्स इसे सच में किले जैसा बनाते हैं:
• बुलेटप्रूफ ग्लास और स्ट्रक्चर
• ब्लास्ट-प्रूफ बॉटम
• टायर पंचर होने पर भी चलते रहते हैं
• फ्यूल टैंक विस्फोट-रोधी
• रासायनिक हमले की स्थिति में एयर-फिल्ट्रेशन सिस्टम
• स्पेशल कम्युनिकेशन नेटवर्क
• इमरजेंसी एस्केप सिस्टम
Aurus की ग्लोबल सिक्योरिटी रेटिंग दुनिया में टॉप लेवल पर है।
लंबाई 5.5 मीटर से ज्यादा-सड़क पर रॉयल प्रेजेंस
Aurus Senat 5.5 मीटर से लंबी और 2 मीटर से चौड़ी है। इसकी मौजूदगी ही लोगों का ध्यान खींच लेने के लिए काफी है।
ब्रांड हर साल इस मॉडल की बहुत कम यूनिट्स बनाता है, जिससे यह कार और भी एक्सक्लूसिव बन जाती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Balen Shah India Visit: भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, PM मोदी का न्योता किया स्वीकार -
बिहार की मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात, पटना समेत कई शहरों में खुलेंगे ‘फ्रेश कैच’ फिश आउटलेट -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!












Click it and Unblock the Notifications