Putin India Visit: PM मोदी के साथ प्रधानमंत्री आवास पहुंचे पुतिन, साथ में किया शानदार डिनर
Putin India Visit Live: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए दिल्ली पहुँच चुके हैं। PM मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंच कर रिसीव किया। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है, जो वैश्विक मंच पर अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अपनी लगभग 30 घंटे की इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान, पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने आज रात 7, लोक कल्याण मार्ग पर पुतिन के लिए निजी रात्रिभोज का आयोजन किया है। इस उच्च-स्तरीय संवाद का एजेंडा रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और तकनीक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करना है।

पुतिन के भारत दौरे से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे वनइंडिया हिंदी के लाइव ब्लॉग पर
LIVE Feed
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके आवास पर भगवद् गीता की एक प्रति उपहार में दी। यह एक महत्वपूर्ण व्यक्तिगत भेंट थी। यह पवित्र हिंदू धर्मग्रंथ कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में भगवान कृष्ण और अर्जुन के बीच हुआ एक संवाद है, जो कर्तव्य (धर्म), जीवन के उद्देश्य और एक सदाचारी जीवन के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जिन मुख्य क्षेत्रों पर चर्चा होगी, उनमें रक्षा सहयोग प्रमुख है। सिकरी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत-रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस मिसाइल और एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को 'शो के सितारे' करार दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की पेशकश की है, जिस पर भारत सरकार गंभीरता से विचार कर रही होगी। व्यापार का क्षेत्र भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत को रूस के लिए अपने निर्यात बढ़ाने होंगे। सिकरी ने इस बात पर जोर दिया कि इस दौरे में व्यापार के संदर्भ में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के अवसर पर, रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर व राजनेता सर्गेई कारजाकिन ने दोनों देशों के रिश्तों पर अपनी आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हमारे रिश्ते बढ़ेंगे। हम भारत को एक मित्र देश के रूप में देखते हैं। हमें आशा है कि हमारे यहां और शायद शतरंज के क्षेत्र में भी कई परियोजनाएं होंगी।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास रूस और भारत दोनों में दो मजबूत शतरंज स्कूल हैं। भारत में बहुत सारे युवा ग्रैंडमास्टर हैं... रूस के लिए इस प्रतिस्पर्धा को बनाए रखना मुश्किल होगा, ये सिर्फ गुकेश ही नहीं हैं, बल्कि एरिगेसी और प्रज्ञानानंद भी हैं।"
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक्स हैंडल पर साझा एडवाइजरी के तहत, W पॉइंट, A पॉइंट, ITO चौक, BSZ मार्ग, दिल्ली गेट, JLN मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, हनुमान सेतु-वाई पॉइंट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, सलीमगढ़ फ्लाईओवर बाय-पास, MGM-प्रगति मैदान सुरंग से हनुमान सेतु, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग व आईपी मार्ग जैसे हाई ट्रैफिक वाले इलाकों की कैरिजवे व सर्विस लेन पर ट्रैफिक रेगुलेट रहेगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि यदि संयुक्त राज्य अमेरिका को रूसी ईंधन खरीदने का अधिकार है, तो भारत को "वही विशेषाधिकार" क्यों नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने भारत पर ट्रंप के शुल्कों पर बोलते हुए स्पष्ट किया, "भारत द्वारा रूस से ऊर्जा संसाधनों की खरीद के संबंध में, मैं यह पुनः उल्लेख करना चाहूंगा, कि अमेरिका खुद अभी भी अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए हमसे परमाणु ईंधन खरीदता है।"
गुरुवार को भारत और रूस के सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए। सीबीआईसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स) ने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच माल और वाहनों की आवाजाही से संबंधित पूर्व-आगमन जानकारी के आदान-प्रदान में सहयोग करना है। यह प्रोटोकॉल 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के sidelines पर हस्ताक्षरित किया गया। सीबीआईसी के अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी और रूसी संघ की संघीय सीमा शुल्क सेवा (FCS) की उप प्रमुख तातियाना मर्कुशोवा ने इस पर हस्ताक्षर किए।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के संबंध में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा:
"यह एक बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है, मेरा मानना है कि उनकी यात्रा का हमारे देश के लिए बहुत महत्व है। रूस के साथ हमारा एक महत्वपूर्ण संबंध है। यह किसी अन्य देश की कीमत पर नहीं आता है, हमारे रूस, अमेरिका, चीन, यूरोप सहित अन्य देशों के साथ भी अच्छे संबंध हैं, और हम उन्हें जारी रखेंगे। लेकिन संप्रभु स्वायत्तता भारतीय विदेश नीति का एक मुख्य सिद्धांत है, और अपनी स्वायत्तता के हिस्से के रूप में, हम सभी के साथ मजबूत संबंध रखना चाहते हैं, और राष्ट्रपति पुतिन एक अहम पार्टनर है हैं, हम उनका स्वागत करते हैं।"
ANI ने सूत्रों के हवाले से दी गई रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की भारत यात्रा के दौरान, भारत और रूस के बीच कई अहम रक्षा परियोजनाओं पर बातचीत होने की उम्मीद है। इनमें सुखोई-30 लड़ाकू विमानों की दूसरी ओवरहॉलिंग और भारतीय बेड़े को आर-37 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस करना शामिल है, जिनकी मारक क्षमता 200 किलोमीटर से ज़्यादा है। इसके अतिरिक्त, एस-400/500 लंबी दूरी और वेरबा अति-करीब दूरी की वायु रक्षा प्रणालियों पर भी चर्चा हो सकती है।
भारत के रूस से तेल आयात में कटौती संबंधी सवाल पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "इस वर्ष के पहले नौ महीनों में व्यापार की कुल मात्रा में थोड़ी गिरावट ज़रूर आई है, लेकिन समग्र रूप से यह लगभग वैसी ही बनी हुई है। रूसी तेल, पेट्रोलियम, कच्चे तेल और अन्य खनिजों की आपूर्ति लगभग पहले के स्तर पर ही बनी हुई है।"
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत द्वारा S-400/500 और अन्य रक्षा उपकरणों की खरीद के प्रस्तावित सौदों पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉस्को केवल नई दिल्ली को कुछ बेच नहीं रहा है, और न ही भारत सिर्फ खरीददार की भूमिका में है। यह रिश्ता साधारण व्यापारिक लेन-देन से कहीं अधिक गहरा है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव के आगे नहीं झुकते। उन्होंने अमेरिकी दबाव पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें रूसी तेल खरीद पर भारत पर 50% शुल्क लगाया गया था। पुतिन ने जोर देकर कहा कि विश्व भारत को प्रमुख शक्ति मानता है, न कि उपनिवेश। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ऐसे नेता हैं जो दबाव में नहीं आते। भारतीय लोग अपने नेतृत्व पर गर्व कर सकते हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरे दोस्त—राष्ट्रपति पुतिन—का दिल्ली में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैं आज शाम और कल होने वाली हमारी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूँ। भारत और रूस के बीच की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है; इसने हमारे लोगों को अपार लाभ पहुँचाया है।"
'वेलकम पुतिन': राष्ट्रपति के आगमन पर वाराणसी में गंगा आरती के दौरान दीयों से लिखा संदेश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुँच चुके हैं। उनके स्वागत में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आस्था का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। यहाँ गंगा आरती के दौरान दीयों की मदद से 'वेलकम पुतिन' लिखा गया। राष्ट्रपति पुतिन शुक्रवार, 5 दिसंबर को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
पुतिन का दिल्ली एयरपोर्ट पर पारंपरिक संगीत और नृत्य से हुआ भव्य स्वागत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुँच चुके हैं। भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों को दर्शाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचकर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान, रूसी राष्ट्रपति का स्वागत पारंपरिक भारतीय संगीत और नृत्य के रंगारंग प्रदर्शन के साथ किया गया।
दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, एक ही कार में बैठकर निकले
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए दिल्ली पहुँच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद, दोनों नेता एक ही कार में बैठकर सीधे पीएम आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के लिए रवाना हुए, जहाँ आज रात उनके लिए निजी रात्रिभोज का आयोजन किया गया है।
'भारत एक दिलचस्प बाजार', रूसी वैज्ञानिक केंद्र के CEO बोले
दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के अवसर पर, साइंस-एंड-प्रोडक्शन सेंटर के सीईओ स्टानिस्लाव किस्लोव ने कहा, 'मुझे भारत आकर बहुत खुशी हुई है। रूसी बाजार में 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ हमारी उन्नत औद्योगिक तकनीक है, और अब हमारा लक्ष्य भारतीय बाजार है, जो विशाल विकास क्षमता वाला एक बहुत ही दिलचस्प बाजार है।'
भारत-रूस व्यापार 0 बिलियन तक पहुंचेगा- विजय कालंतरी
दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा पर, मुंबई में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के चेयरमैन विजय कालंतरी ने इसे 'ऐतिहासिक दौरा' बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार घाटा बढ़ने के बावजूद व्यापार बिलियन तक पहुँच गया है, जो अगले साल 0 बिलियन तक पहुँच सकता है। कालंतरी ने कहा कि रूस एक विश्वसनीय मित्र है और भारत को निर्यात बढ़ाने के लिए नए बाजारों की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बैठक से अगले साल निर्यात में वृद्धि होगी।
जेपी नड्डा ने रूसी स्वास्थ्य मंत्री के साथ की बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, "आज रूसी संघ के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको से मुलाकात की। विभिन्न स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई और हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।" दोनों पक्षों ने सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की पहुंच सुनिश्चित करने के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
भारत के साथ साझेदारी वैश्विक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण: रूसी रक्षा मंत्री बेलौसोव
दिल्ली: सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक में रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने कहा, "...हमारे द्विपक्षीय संबंध एक रणनीतिक चरित्र रखते हैं, और भारत के साथ यह साझेदारी दक्षिण एशियाई क्षेत्र में संतुलन और सामान्य तौर पर वैश्विक सुरक्षा के लिए एक प्रमुख कारक है।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुतिन के दौरे का स्वागत किया
दिल्ली: 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "...हम रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन आर्थिक संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत शुरू करने का स्वागत करते हैं। महामहिम व्लादिमीर पुतिन के 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आज भारत दौरे से हमारी 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी' और मजबूत होगी।"
दिल्ली: मानेकशॉ सेंटर में रूसी रक्षा मंत्री बेलौसोव का औपचारिक स्वागत
दिल्ली: रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मानेकशॉ सेंटर में तीनों सेनाओं के गार्ड ऑफ ऑनर (Tri-Service Guard of Honour) का निरीक्षण किया।
रूसी रक्षा मंत्री बेलौसोव आज बाद में इसी मानेकशॉ सेंटर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा और तकनीकी साझेदारी को और मजबूत करने पर केंद्रित है।
राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं कंगना
दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "...ये सरकार के फैसले होते हैं। अटल जी देशभक्त थे। पूरे देश को उन पर गर्व था...लेकिन देश के लिए राहुल गांधी की भावनाएं काफी शंकास्पद हैं। इंटरनेशनल साज़िशें या देश में दंगे करवाने की बात हो या 'टुकड़े-टुकड़े' की साज़िशें- यह थोड़ा शंकास्पद है...लेकिन अगर राहुल गांधी अपनी तुलना अटल जी से कर रहे हैं, तो मेरा उनके लिए बस एक सुझाव रहेगा कि भाजपा में शामिल हो जाइए। भगवान ने आपको भी जीवन दिया है और आप भी अटल जी बन सकते हैं..."
दिल्ली: पुतिन के स्वागत में रूस के राष्ट्रीय झंडे लगाए गए
दिल्ली: पालम एयर बेस के आसपास रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में फ्लेक्स बोर्ड और रूस के राष्ट्रीय झंडे लगाए गए।
PM नरेंद्र मोदी के बुलावे पर राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस एनुअल समिट के लिए 4-5 दिसंबर 2025 को भारत के राजकीय दौरे पर आएंगे। इस दौरे के दौरान वह PM मोदी से बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में दावत देंगी।
राहुल के समर्थन में बोले मनोज झा
दिल्ली: राजद सांसद मनोज कुमार झा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं दिया जा रहा वाले बयान पर कहा, " जैसे सरकार चुनी जाती है वैसे विपक्ष भी चुना जाता है और देश के मानस के बारे में जानने के लिए हमारी परंपरा रही है लेकिन इस परंपरा को किसकी इनसिक्योरिटी से खत्म किया जा रहा है..."
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications