Putin Daughter: पुतिन की सीक्रेट बेटी ने अपने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-'मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी'
Putin Daughter: व्लादिमीर पुतिन की कथित बेटी ने पहली बार रूसी राष्ट्रपति पर सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी चुप्पी तोड़ी है। 22 साल एलिज़ावेता क्रिवोनोगिख, जिन्हें लुइज़ा रोज़ोवा के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने ने अपने "पिता" पर परोक्ष रूप से टिप्पणी की। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति पर अपनी भड़ास निकाली जिसने कथित तौर पर उनकी ज़िंदगी "बर्बाद" कर दी और यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
'मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी'
पेरिस में रह रहीं आर्ट स्कूल की ग्रेजुएट लुइज़ा ने कहा कि "उस व्यक्ति ने लाखों लोगों की जान ले ली और मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी।" यह उनके कथित पिता पर एक कड़वा प्रहार माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर पुतिन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके पिता की पहचान को लेकर व्यापक रिपोर्टों के संदर्भ में इसे सीधे तौर पर पुतिन पर हमला समझा जा सकता है।

अब खुलकर लिखती हैं लुइजा...
लुइज़ा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "दुनिया को अपना चेहरा दोबारा दिखा पाना आज़ादी जैसा है।" बिल्ड ने दावा किया कि वहा लुइजा के निजी टेलीग्राम चैनल "आर्ट ऑफ़ लुइज़ा" तक पहुंच रखता है, जिसमें लुइज़ा ने कहा, "यह मुझे याद दिलाता है कि मैं कौन हूं और किसने मेरी ज़िंदगी बर्बाद की।" पहले लुइज़ा अपने इंस्टाग्राम पर चेहरा छिपाती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी पूरी तस्वीरें साझा करना शुरू कर दिया है।
कैसे बने पुतिन लुइजा के पिता?
लुइज़ा का जन्म 3 मार्च 2003 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। माना जाता है कि वह पुतिन और उनकी पूर्व क्लीनर स्वेतलाना क्रिवोनोगिख के बीच के एक कथित रिश्ते से जन्मी संतान हैं। उनके पिता की पहचान को लेकर पहली बार खुलासा 2020 में क्रेमलिन-विरोधी खोजी परियोजना "प्रोएक्ट" ने किया था। रिपोर्टों के अनुसार, उनके जन्म के बाद उनकी माँ बेहद धनी हो गईं, जिससे अटकलें लगाई जाने लगीं कि यह पैसा पुतिन ने उनकी चुप्पी खरीदने के लिए दिया था।
प्राइवेट जेट में करती हैं यात्रा
पहले लुइज़ा के रूसी सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक थे, जिनमें वह निजी जेट में दुनिया भर की यात्रा करती, एक्सक्लूसिव क्लबों में डीजे करती और डिज़ाइनर कपड़े पहने दिखती थीं। हालांकि, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से ठीक पहले, उनका अकाउंट अचानक डिलीट कर दिया गया। तब से वह पेरिस चली गई हैं और उन्होंने जून 2024 में आईसीएआरटी स्कूल ऑफ कल्चरल एंड आर्ट मैनेजमेंट से ग्रेजुएट हैं।
मैं कहीं नहीं जा सकती- लुइजा
रूस छोड़ने के बाद, उन्होंने टेलीग्राम पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "मैं अपने प्यारे सेंट पीटर्सबर्ग में एक और चक्कर नहीं लगा सकती।" उन्होंने आगे जोड़ा, "मैं अपनी पसंदीदा जगहों और स्थानों पर नहीं जा सकती।" हाल ही में, उनका डिजिटल फ़ुटप्रिंट एक बदले हुए रूप में फिर से सामने आया है। वह अब अधिक राजनीतिक हो गई हैं और यूक्रेन युद्ध के ख़िलाफ़ खुलकर बोलती हैं, साथ ही विलासिता की निंदा करती हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications