'परमाणु विनाश के कगार पर पहुंची दुनिया', पुतिन के 'चेले', बेलारूस के राष्ट्रपति का सनसनीखेज बयान

ब्रिटेन ने यूक्रेन की मदद के लिए टैंक्स भेजे हैं, जिससे रूस को भारी नुकसान हो सकता है। वहीं, रूस ने बेलारूस में अपने न्यूक्लियर हथियारों की तैनाती कर दी है। जिसके बाद यूक्रेन में तनाव बढ़ चुका है।

Belarus on Nuclear War Warning

Belarus on Nuclear War Warning: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने आज यूक्रेन में चल रहे युद्ध का अगला पड़ाव परमाणु युद्ध को बताया है। यूक्रेन को लगातार नाटो देशों से मिल रहे समर्थन को लेकर बेलारूस के राष्ट्रपति ने दुनिया को खौफनाक चेतावनी दी है और कहा है, कि बेलारूस में रूसी परमाणु बम पश्चिमी देशों के खिलाफ देश की 'रक्षा' करने के लिए तैनात किए गये हैं। आपको बता दें, कि रूस ने बेलारूस में अपने कई परमाणु हथियार तैनात किए हैं, जिसके बाद दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है और अब बेलारूस के राष्ट्रपति की ये धमकी भी डराने वाली है, क्योंकि पश्चिमी देशों से फिलहाल यूक्रेन को दी जाने वाली मदद नहीं रोकी जाएगी।

Belarus on Nuclear War Warning

पुतिन के कठपुतली माने जाते हैं लुकाशेंको

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर सहयोगी और बेलारूस के तानाशाह अलेक्जेंडर लुकाशेंको, जिन्हें पुतिन का चेला या कठपुतली कहा जाता है, उन्होंने बिना कोई सबूत दिए कहा, कि पश्चिमी देश बेलारूस को 'नष्ट' करने के लिए आक्रमण करने की योजना बना रहे हैं। लुकाशेंको ने कहा, कि यूक्रेन को टैंक, मिसाइल और तोप भेजने के पश्चिम के फैसले का मतलब है, कि दुनिया परमाणु सर्वनाश के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुकी है। लुकाशेंको ने टेलीविज़न पर दिए अपने संबोधन में कहा, कि "संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सैटेलाइट्स (पश्चिमी देश) के प्रयासों के परिणामस्वरूप, यूक्रेन में एक पूर्ण पैमाने पर युद्ध छिड़ गया है।" उन्होंने कहा, कि 'परमाणु आग के साथ एक तीसरा विश्व युद्ध दुनिया पर मंडरा रहा है।' लुकाशेंको, जिन्होंने पुतिन को एक साल पहले यूक्रेन पर अपने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के लिए लॉन्चिंग पैड के रूप में अपने देश का उपयोग करने की अनुमति दी थी, उन्होंने जोर देकर कहा, कि बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियारों को तैनात करने की रूस की योजना ब्लैकमेल नहीं है, बल्कि पश्चिमी देशों के खिलाफ अपने देश की 'रक्षा' करने का एक मौका है।

क्या होकर रहेगा परमाणु युद्ध?

आपको बता दें, कि बेलारूस के राष्ट्रपति ने देश के नाम अपने संबोधन में परमाणु युद्ध को लेकर ये बड़ा बयान दिया है। लुकाशेंको ने कहा, कि पश्चिमी देश पोलैंड में, बेलारूस की सीमाओं के पास अपने सैन्य बलों का निर्माण कर रहा था, और बेलारूस पर आक्रमण करने और उसे नष्ट करने की योजना बना रहा है और इसीलिए रूसी परमाणु बमों को बेलारूस में तैनात किया गया है। आपको बता दें, कि अलेक्जेंडर लुकाशेंको को बेलारूस का तानाशाह माना जाता है और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने बेलारूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। वहीं, अलेक्जेंडर लुकाशेंको, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सच्चे वफादार हैं और माना जाता है, कि यूक्रेन युद्ध के लिए वो भी पुतिन के साथ प्लान तैयार करते हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन और अलेक्जेंडर लुकाशेंको में कई बार मुलाकात हो चुकी है। वहीं, अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने चेतावनी देते हुए कहा है, कि अगर रूसी सैनिकों पर जवाबी हमले किए गये, तो मॉस्को और कीव के बीच बातचीत असंभव हो जाएगी।

Belarus on Nuclear War Warning

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस का Nuclear Weapons पर तगड़ा एक्शन प्लान, America टेंशन में | वनइंडिया हिंदी

    'पूरी पृ्थ्वी को भुगतना होगा अंजाम'

    पिछले एक हफ्ते में बेलारूस के राष्ट्रपति ने धरती को तहस-नहस करने की दूसरी बार चेतावनी दी है। आपको बता दें, कि इस हफ्ते ब्रिटेन ने अपने घातक टैंक्स यूक्रेन की मदद के लिए भेजे हैं, जिसको लेकर लुकाशेंको ने ब्रिटेन को धमकी देते हुए कहा है, कि अगर यूरेनियम टैंक से रूसी सैनिकों को नुकसान होता है, तो 'पूरे पृथ्वी ग्रह' के लिए ये एक सबक होगा। उन्होंने कहा, कि अगर ब्रिटेन के दिए गये घटिया यूरेनियन युक्त गोला बारूद का इस्तेमाल यूक्रेन करता है, तो उसके जवाब में रूस ऑरिजनल यूरेनियम बारूद वाले टैंक का इस्तेमाल करेगा, जिसका खतरा काफी गंभीर होगा। लुकाशेंको ने पिछले हफ्ते चेतावनी देते हुए कहा था, कि 'हमें इस पागलपन से पीछे हटने की जरूरत है, क्योंकि जैसे ही यह गोला-बारूद रूसी सैनिकों पर फटेगा, आपको एक भयानक प्रतिक्रिया दिखाई देगी, जो पूरे ग्रह के लिए एक सबक होगा"। आपको बता दें, कि पिछले साल जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तो रूसी सैनिक बेलारूस के रास्ते भी यूक्रेन में दाखिल हुए थे। लिहाजा, लुकाशेंको की धमकी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और दुनिया की गंभीर होकर परमाणु युद्ध होने की स्थिति से बचने की दिशा में काम करना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+