इस देश में Squid Game की कॉपी बेचने पर मिली मौत, वेब सीरीज देखने वाले बच्चों को उम्रकैद की सजा
प्योंगयांग, 25 नवंबर। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली साउथ कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' अपनी स्टोरी को लेकर खूब चर्चा में रहीं। दर्शकों ने 'स्क्विड गेम' के खूब पसंद किया और यह कुछ समय के लिए नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज बन गई थी। अब 'स्क्विड गेम' से जुड़ी नॉर्थ कोरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स को सिर्फ इसलिए मौत की सजा सुनाई गई, क्योंकि वह इस सीरीज की कॉपी चोरी छिपे बेच रहा था।

'स्क्विड गेम' की कॉपी बेचने पर मिली मौत
गौरतलब है कि तानाशाह किम जोंग उन के देश नॉर्थ कोरिया में किसी को भी छोटी सी गलती के लिए मौत की सदा देना कोई बड़ी बात नहीं हैं। जब बात उसके कट्टर दुश्मन और पड़ोसी देश साउथ कोरिया की आती है तो मामला और बिगड़ जाता है। आपको बता दें कि साउथ कोरिया में बनीं फिल्में और वेब सीरीज नॉर्थ कोरिया में बैन है। इससे जुड़ी सामग्री भी बेचना बड़ा अपराध माना जाता है, ऐसे में पकड़ा गया शख्स लोकप्रिय वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' की कॉपी बेचता पकड़ा गया।

गोलियों से भूनकर मारने की सजा
किम जोंग उन की सरकार ने शख्स को मौत की सजा सुनाई है, उसे कथित तौर पर गोलियों से भून दिया जाएगा। इसके अलावा जिन्होंने 'स्क्विड गेम' को चोरी छिपे देखा, उन्हें भी उम्र कैद सजा और कड़ी मेहनत की सजा सुनाई गई है। 'स्क्विड गेम' ने अपनी बेहतरीन कहानी से पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की वहीं, नॉर्थ कोरिया के लोग भी इसे देखने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने लगे। नौ-एपिसोड की वेब सीरीज में भी मौत का ही खेल दिखाया गया है।

छात्र ने चुपके से खरीदी वेब सीरीज की कॉपी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कानून प्रवर्तन के एक सूत्र ने रेडियो फ्री एशिया (आरएफए) की कोरियाई सेवा को बताया, 'यह सब पिछले हफ्ते शुरू हुआ जब एक हाई स्कूल के छात्र ने दक्षिण कोरियाई वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' वाली एक यूएसबी फ्लैश ड्राइव को चुपके से खरीदा और क्लास में अपने सबसे अच्छे दोस्तों में से एक के साथ देखा। फिर 'स्क्विड गेम' देखने का इच्छा रखने वाले और दोस्तों को भी पता चला और उन्होंने एक-दूसरे के साथ फ्लैश ड्राइव शेयर की।'

स्कूल के अधिकारियों को भी मिली सजा
सूत्र के मुताबिक 'स्क्विड गेम' बेचने और देखने वाले बच्चों को 'विचार और संस्कृति के खत्म होने के खिलाफ' बनाए गए नए कानून के तहत आरोपी तय किया गया। इस कानून के तहत कई देशों, विशेष रूप से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के मीडिया को देखने, रखने या वितरित करने के लिए मौत सजा निर्धारित की गई है। इसके अलावा छात्रों के स्कूल के अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें खदानों में काम करने के लिए भेद दिया गया है।

बेरहमी से होगी पूछताछ
सूत्र ने बताया कि फ्लैश ड्राइव खरीदने के आरोप में एक छात्र को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, तो वहीं 6 अन्य दोषियों को शो देखने के लिए 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। उनके परिजनों को इस बात कि चिंता सताए जा रही है कि सातों छात्रों से तब तक बेरहमी से पूछताछ की जाएगी, जब तक कोरोना वायरस के चलते बॉर्डर सील होने के बावजूद वेब सीरीज के तस्करी होने जानकारी नहीं मिल जाती। सूत्र ने यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे से बहुत गंभीरता से निपट रही है और केंद्रीय समिति ने स्कूल के प्रिंसिपल, उनके युवा सचिव और उनके होमरूम शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें: स्क्विड गेम: कोरियन ड्रामा की दुनिया में बढ़ती लत की वजह क्या है












Click it and Unblock the Notifications