पुलवामा हमला: पाकिस्तान ने भारत से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया

इस्लामाबाद। पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच गर्माहट लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान ने सोमवार को नई दिल्ली से अपना उच्चायुक्त को वापस बुला लिया है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा कि उन्होंने अपने उच्चायुक्त को बातचीत के लिए इस्लामाबाद बुलाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त नई दिल्ली छोड़ चुके हैं। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान उच्चायुक्त को तलब कर जमकर लताड़ लगाई थी।

भारत ने तलब किया था सोहिल महमूद को

भारत ने तलब किया था सोहिल महमूद को

पुलवामा हमले के दिन बाद ही भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहिल महमूद को तलब किया। भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों को बुलाकार गुस्सा जाहिर किया था। पाकिस्तान ने इस हमले के पिछे अपने हाथ होने का इनकार किया है।

जैश ली थी जिम्मेदारी

जैश ली थी जिम्मेदारी


बता दें कि घाटी में पिछले सप्ताह गुरुवार को हुए हमले के कुछ मिनटों के बाद ही पाकिस्तान संचालित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। जैश ए मोहम्मद पाकिस्तान से संचालित होता है, जिसने दो साल पहले उरी और उससे पहले पठानकोट जैसे हमले को अंजाम दिया था।

इमरान का खास है जैश

इमरान का खास है जैश

पिछले साल पाकिस्तान के चुनाव में जैश के सरगना मसूद अजहर ने इमरान खान का सपोर्ट किया था। इमरान के सत्ता में आने के बाद जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में अपनी जड़ी मजबूत करने में कामयाब रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+