अब लंदन पहुंची पाकिस्तान की सियासी लड़ाई, नवाज शरीफ के घर के बाहर PTI समर्थकों का प्रदर्शन

लंदन, 11 अप्रैल: पाकिस्तान में 9 अप्रैल की देर रात बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ, जहां नेशनल असेंबली में बहुमत ना साबित हो पाने की वजह से इमरान खान की सरकार गिर गई। अब वहां पर विपक्षी दल नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। उनके पास अभी 174 सदस्यों का समर्थन है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की सियासी लड़ाई लंदन तक पहुंच गई है, जहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

imran khan

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जब पीटीआई समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे, तो वहां पीएमएलएन के समर्थक भी पहुंच गए, जिस वजह से काफी देर तक दोनों में टकराव की स्थिति रही। इस दौरान इमरान के समर्थकों ने शरीफ परिवार और उनकी पार्टी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस पर पीएमएलएन ने भी नवाज शरीफ के समर्थन में नारेबाजी की।

इमरान ने शुरू किया नया स्वतंत्रता संग्रम
वहीं कुर्सी हाथ से जाने के बाद इमरान खान ने नया स्वतंत्रता संग्राम शुरू करने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 1947 में पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश बना, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम आज फिर से सत्ता परिवर्तन की एक विदेशी साजिश के खिलाफ शुरू होता है। हमेशा देश के लोग ही अपनी संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा करते हैं। इसके अलावा इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने नेशनल असेंबली में सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+