वेश्यावृत्ति में क्रैश कोर्स, देखें चलती क्लास का वीडियो

इस 2 मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में फॉर्मल सूट-बूट पहना हुआ इंस्ट्रक्टर लड़कियों को बता रहा है कि कोर्स के दौरान उन्हें प्रैक्टिकल जानकारी दी जायेगी जिसका इस्तेमाल वे अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिये कर सकती हैं। इस वीडियो में इंस्ट्रक्टर कहता है कि ग्रहकों का विस्तार करने और उन्हें आकर्षित करने के लिये मैं आपको बताऊंगा कि सोशल नेटर्किंग साइट का इस्तमाल किस तरह किया जाये। हालांकि इस वीडियो की प्रमाणिकता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन यह तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो गया है।
माना जा रहा है कि क्लास में मौजूद किसी लड़की ने अपने मोबाइल से इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया होगा इंस्ट्रक्टर किसी चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर मौजूद एक लड़की की प्रोफाइल फोटो का उदाहरण देते हुए कहता है, 'आप इस लड़की को देखो। इसका मेकअप बहुत अच्छा है। यह जवान और हसीन लग रही है। खासकर इसकी आंखें बहुत प्यारी हैं। गौरतलब है कि चीन में वेश्यावृत्ति गैरकानूनी है, लेकिन यहां के छोटे शहरों में भी रेड लाइट इलाके मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications