कट्टर ब्रेक्सिट समर्थक ब्रिटेन में पीएम थेरेसा मे को हटाने की साजिश में लगे: UK मीडिया
लंदन। ब्रिटेन में ब्रेक्सिट सासंद प्रधानमंत्री थेरेसा मे को उनके पद से हटाने की साजिश रच रहे हैं। यूके मीडिया के मुताबिक, अगर प्रधानमंत्री ब्रिटेन को फिर से यूरोपीयन यूनियन (ईयू) में लाने की कोशिश करती है, तो उन्हें अपना पद खोना पड़ सकता है। ब्रिटेन के भविष्य को लेकर कंजरवेटिव पार्टी ने पिछले सप्ताह एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंजरवेटिव पार्टी के सांसद ब्रिटेन को यूरोप से बिल्कुल अलग करना चाहते हैं।

सांसदों ने कहा सुनामी ला देंगे...
कन्जर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने कहा है कि यदि थेरेसा मे ने यूरोपीय यूनियन से पूरी तरह से अलग होने की उनकी मांग नहीं मानी तो वे अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्रों की 'सुनामी' ला देंगे। ब्रेक्सिट समर्थक सांसदों में शामिल जैकब रीज मोग ने कहा 'हम यूरोपीय संघ में शामिल नहीं होना चाहते हैं।'

यूके विदेश सचिव तख्तापलट का नेतृत्व कर सकते हैं
ब्रिटिश न्यूजपेपर 'द संडे टाइम्स' के मुताबिक, यूके विदेश सचिव बोरिस जॉनसन ने तख्तापलट का नेतृत्व करने के लिए तथाकथित तीन ब्रेक्सिटर्स से संपर्क किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि लंदन में हुए लोकल चुनाव में खराब प्रदर्शन से दिखता है कि थेरेसा मे के खिलाफ इस साल नो कॉन्फिडेंस वोट लाया जा सकता है।

ब्रेक्सिट पर सांसदों का रुख अस्पष्ट
इस बीच कंजरवेटिव पार्टी के एक सीनियर सांसद और कट्टर ब्रेक्सिट समर्थक बर्नार्ड जेंकिन ने 'संडे टेलीग्राफ' को लिखे अपने लेटर में कहा है कि इस वक्त ब्रेक्सिट पर कैबिनेट अस्पष्ट और विभाजित दिखाई दे रही है और हम सभी को एक साथ होने की जरूरत है। हाल ही में ब्रिटेन चांसलर फिलिप हैमोंड ने सुझाव दिया था कि यूरोपीय यूनियन के साथ ब्रिटेन का रिश्ता ब्रेक्सिट के बाद 'बहुत विनम्रता' से बदल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications