पति निक जोनस के जैकेट में हाथ डाले नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, क्या कैमरे से छिपा रहीं कोई राज?
लंदन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ लंदन की सड़कों पर मस्ती करने निकल पड़ती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं प्रियंका फैंस के लिए समय-समय पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, हाल ही में एक्ट्रेस की उनके पति जोनस संग कुछ लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

लंदन की सड़कों पर नजर आए निक और प्रियंका
हालांकि फैंस उस सयम हैरान रह गए जब प्रियंका चोपड़ा का हाथ निक जोनक के जैकिट में दिखाई दिया। इसके अलावा दूसरी तस्वीरों में भी प्रियंका चोपड़ा अपनी उंगलियों को जैकिट से छिपाती नजर आईं। एक्ट्रेस के फैंस अब इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर प्रियंका के ऐसा करने की क्या वजह है। आपको बता दें कि मंगलवार को यह कपल लंदन की एक सड़क पर टहलने निकला था, यह तस्वीरे उसी समय ली गई थीं।

प्रियंका ने क्यों छिपाया अपना हाथ
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ उनके दोस्त कैवानुग जेम्स भी साथ मौजूद रहे। फोटो में देखा जा सकता है कि निक और कैवानुग कॉफी पी रहे हैं, जबकि प्रियंका अपने स्वेटर के नीचे हाथ छिपाए उनके साथ खड़ी हैं। सामने आई एक अन्य तस्वीर में निक को ग्रे स्वेटर पहने देखा जा सकता है जबकि प्रियंका सफेद टी-शर्ट और सफेद जैकेट पहने हुए हैं। दोनों ने काले रंग की डेनिम पहनी हुई थी लेकिन प्रियंका के चेहरे पर कोई मास्क नहीं है।

हाथ छिपाने की क्या है वजह?
बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ लंदन में हैं, वहीं एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर बताया था कि जो क्रीम कलर स्वेटर उन्होंने पहना है उसे उनकी मां ने बुना है। वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका वही स्वेटर पहले निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। आपको बताते चलें कि लंदन में इस समय कड़ाके की ढंड है, तस्वीरों को देखने पर लगता है कि सर्द हवाओं से अपनी उंगलियों को बचाने के लिए एक्ट्रेस ने उन्हें स्वेटर के अंदर छिपाया हुआ है।

मां के साथ लंदन में रह रही हैं प्रियंका
इससे पहले कई बार प्रियंका के हाथों में दस्ताने भी देखे गए हैं लेकिन इन तस्वीरों में उन्होंने कोई दस्ताने नहीं पहने हैं। बीच-बीच में वह निक जोनक से जैकेट में भी हाथ डालकर ठंड से बचने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि प्रियंका पिछले कुछ समय से लंदन में हैं और उनकी मां उनके साथ हैं। एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पति निक जोनस भी प्रियंका के साथ रहने के लिए लंदन पहुंचे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Saina Trailer Out: महिला दिवस पर रिलीज हुआ साइना फिल्म का ट्रेलर, परिणीति चोपड़ा का दिखा ये अंदाज












Click it and Unblock the Notifications