अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सेंध? बेडमिन्स्टर गोल्फ कोर्स के ऊपर घुसा प्लेन, मचा हड़कंप
Private plane near Trump golf course: शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी न्यू जर्सी स्थित बेडमिन्स्टर के हाई-सिक्योरिटी गोल्फ कोर्स में समय बिता रहे थे, और एक निजी विमान ने प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर दिया। संभावित खतरे को देखते हुए अमेरिकी वायुसेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक लड़ाकू विमान तैनात किया, जिसने संदिग्ध विमान को इंटरसेप्ट कर सुरक्षित रूप से उस क्षेत्र से बाहर निकाल दिया।नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह घटना 5 जुलाई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:39 बजे हुई। जिस समय यह उल्लंघन हुआ, उस दौरान ट्रंप दंपति बेडमिन्स्टर स्थित गोल्फ क्लब में सप्ताहांत बिता रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, विमान ने अस्थायी उड़ान प्रतिबंध (Temporary Flight Restriction - TFR) क्षेत्र में प्रवेश किया, जिसके बाद NORAD ने एक लड़ाकू विमान को रवाना किया, जिसने उस निजी विमान को रोककर सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का काम किया। इस दौरान विमान की ओर हेडबट मूवमेंट (ध्यान खींचने वाला विशेष हवाई युद्धाभ्यास) का प्रयोग किया गया।

एक दिन में पांच बार उल्लंघन!
यह घटना उसी दिन बेडमिन्स्टर हवाई क्षेत्र में हुई चौथी घुसपैठ थी, जिसके बाद दो और घुसपैठें हुईं, जिससे दिनभर में कुल 5 बार एयरस्पेस का उल्लंघन हुआ। NORAD ने सभी नागरिक पायलटों से अपील की कि वे FAA के नोटिस टू एयर मिशन (NOTAMs) और विशेष रूप से TFR जैसे प्रतिबंधों का सख्ती से पालन करें, खासकर तब जब राष्ट्रपति जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्ति उस क्षेत्र में मौजूद हों।
ये भी पढ़ें Modi-Trump Talk: ट्रंप ने मोदी को मिलने के लिए भेजा न्योता, PM बोले- 'टाइम नहीं है', आगे क्या हुआ?
नागरिक पायलटों को कड़ी चेतावनी
अमेरिकी वायुसेना ने भी नागरिक पायलटों को कड़ी चेतावनी दी है और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा प्रणाली को और सख्त किया गया है। बेडमिन्स्टर के आसपास का यह प्रतिबंधित क्षेत्र NORAD की लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम का हिस्सा है, जिसमें रडार, सैटेलाइट और फाइटर जेट्स शामिल हैं, ताकि अमेरिका और कनाडा की हवाई सीमाओं की रक्षा की जा सके - विशेषकर तब जब कोई पूर्व या वर्तमान राष्ट्रपति मौजूद हों।












Click it and Unblock the Notifications