ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल ने इसराइल में गुप्त बैठकों पर मांगी माफ़ी

अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री ने इजरायल में 12 गोपनीय बैठकें कीं
AFP
अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री ने इजरायल में 12 गोपनीय बैठकें कीं

भारतीय मूल की ब्रितानी मंत्री प्रीति पटेल ने गर्मियों में एक निजी अवकाश के दौरान वरिष्ठ इसराइली अधिकारियों के साथ कई गुप्त बैठक करने पर माफ़ी मांगी है.

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे की कैबिनेट में अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री प्रीति पटेल ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ लोगों से बिना किसी व्यावहारिक प्रक्रिया का पालन किए मुलाक़ात की थी.

प्रीति पटेल ने विदेश मंत्रालय को सूचित नहीं करने पर माफ़ी मांगी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन को पहले से ही इस यात्रा की जानकारी थी.

'रोहिंग्या मामले में भारत का रुख़ सही नहीं'

ब्रिटेन चुनावः रिकॉर्ड संख्या में जीते भारतीय मूल के उम्मीदवार

लेबर पार्टी ने इस पर कैबिनेट ऑफ़िस से जांच की मांग की है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पटेल के स्पष्टीकरण का स्वागत किया और कहा कि टेरीज़ा मे ने पहले हुई एक बैठक में पटेल को मंत्रालय के दायरे में मौजूद दायित्वों का याद दिलाया था.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उसे शुक्रवार तक पटेल और नेतन्याहू के बीच बैठक की जानकारी नहीं थी, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री का पटेल पर विश्वास अब भी कायम है.

पटेल ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात की
PA
पटेल ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात की

क्या होगी पटेल पर कार्रवाई?

बीबीसी के कूटनीतिक संवाददाता जेम्स लैंडेल ने कहा कि इस बात के स्पष्ट नियम हैं कि मंत्रियों को क्या करना और नहीं करना है. 'सामान्य परिस्थितियों' में पटेल को 'गंभीर संकट' का सामना करना पड़ता.

साथ ही उन्होंने कहा टेरीज़ा मे सरकार की इस वक़्त कमज़ोरी है कि वो रक्षामंत्री सर माइकल फैलन के इस्तीफ़े के बाद एक और मंत्री को खोना नहीं चाहती और इसका पटेल को फ़ायदा मिल सकता है.

बीबीसी ने शुक्रवार को बताया था कि अगस्त में एक पारिवारिक छुट्टियों के दौरान पटेल ने बिज़नेस और राजनीतिक शख़्सियतों के साथ कई गोपनीय बैठकें की थीं.

पटेल के साथ इसराइली कंजर्वेटिव के एक प्रभावशाली समर्थक और लॉबीइस्ट लॉर्ड पोलाक भी शामिल थे, लेकिन इन बैठकों में कोई राजनयिक मौजूद नहीं थे.

प्रीति पटेल
Getty Images
प्रीति पटेल

इसराइली प्रधानमंत्री से भी मिलीं पटेल

इसराइल का लंबे समय से समर्थक रहीं और इसराइल कंजर्वेटिव फ़्रेंड्स की पूर्व उपाध्यक्ष प्रीति पटेल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अवकाश के लिए ख़ुद भुगतान किया है.

पटेल ने कहा कि इसराइल में होने के कारण दोनों देशों के बीच संबंधों के निर्माण के उद्देश्य से लोगों और संस्थाओं से मुलाक़ात की.

उन्होंने 'द गार्डियन' से यह भी कहा कि विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन को इस यात्रा की जानकारी थी, हालांकि विदेश विभाग नहीं जानता था.'

अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए पटेल ने कहा कि इस यात्रा पर उन्होंने 12 बैठकें कीं और इस दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाक़ात कर उनकी ब्रिटेन यात्रा के साथ ही इसराइल की घरेलू राननीति और यूके-इसराइल संबंधों पर भी चर्चा की.

पटेल ने कहा कि उन्होंने इसराइल सरकार के अन्य वरिष्ठ लोगों से भी मुलाक़ात की थी, जिसमें इसराइली मंत्री इर्डेन और विदेश मंत्रालय के अधिकारी युवल रोटम भी शामिल थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+