Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय महिला डिजाइनर के कपड़े पहन पाकिस्तान यात्रा पर गई थीं प्रिंसेस डायना, वायरल हुई साल 1997 की तस्वीर

मुंबई। 1977 में प्रिंसेस डायना जब पाकिस्‍तान की यात्रा पर गई थी तो उन्‍होंने नीले रंग की एक डिजाइनर सलवार कमीज पहना था। क्‍या आप जानते हैं कि इस सलवार कमीज को किसने डिजाइन किया था? आपको जानकर गर्व होगा कि प्रिसेंस डायना के उस परिधान को फैशन डिजाइनर रितु कुमार ने डिजाइन किया था। बुधवार को रितु कुमार ने प्रिसेंस डायना की एक पुरानी फोटो शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लाहौर में इमरान खान और उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ आउटिंग के दौरान प्रिसेंस डायना ने नीले रंग की सलवार कमीज पहनी थी जिसे रितु कुमार ने डिजाइन किया था। इतना ही नहीं इमरान खान की पूर्व पत्‍नी जेमिमा ने भी इस आउटिंग के दौरान जो भूरे रंग की अनारकली सूट पहना था वो भी रितु कुमार ने ही डिजाइन की थी। आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर इमरान खान वर्तमान में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री हैं।

रितु कुमार ने पोस्‍ट कर लिखी ये बात

रितु कुमार ने पोस्‍ट कर लिखी ये बात

प्रिंसेस डायना की पुरानी तस्‍वीर शेयर कर रितु कुमार ने कैप्‍शन में लिखा "राजकुमारी डायना ने लाहौर की यात्रा पर इमरान और जेमिमा खान के साथ। डायना ने मेरी डिजाइन की हुई क्लासिक ब्लू सलवार कमीज पहनी थी। जेमिमा ने भी मेरी डिजाइन की हुई अनारकली सूट पहना था। अपनी पोस्ट में रितु कुमार ने अपने एक साक्षात्कार के एक अंश को भी साझा किया। इस साक्षात्‍कार में रितु कुमार ने डायना के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो लंदन में मेरे स्टोर में अकसर आती थीं। जब वो पाकिस्‍तान जाने वाली थी तो वह खुद ही स्टोर को कॉल कीं। उन्‍होंने अपनी कार मेफेयर के पीछे पार्क की और कुछ मिनट पैदल चलकर दुकान तक आईं। उन्‍होंने इस अन्‍य ग्राहकों से इस बात को गोपनीय रखने के लिए कहा था।

वायरल हो गई रितु कुमार की ये पोस्‍ट

राजकुमारी डायना पर लिखी रितु कुमार की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे 10,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं। कमेंट बॉक्‍स में भी खुद रिएक्‍शन आए हैं। आपको बता दें कि राजकुमारी डायना चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार की पहली पत्नी थीं। 1997 में 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वो सड़क हादसे की शिकार हो गई थीं। उनकी यह मौत काफी रहस्‍यात्‍मक थी।

डायना और प्रिंस चार्ल्‍स की सेक्‍स लाइफ पर आधारित एक टेप सुर्खियों में थी

डायना और प्रिंस चार्ल्‍स की सेक्‍स लाइफ पर आधारित एक टेप सुर्खियों में थी

राजकुमारी डायना के निजी जिंदगी का कोई न कोई पहलू अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनता है। कुछ सालों पहले डायना और प्रिंस चार्ल्‍स की सेक्‍स लाइफ पर आधारित एक टेप सामने आया था। इस असाधारण फुटेज में डायना ने अपने जिंदगी को 'अजीब' बताया था। टेप में उन्‍होंने यह भी दावा किया था कि तीन हफ्ते में कभी एक बार वो और चार्ल्‍स हमविस्‍तर होते थे। टेप में उन्‍होंने यह भी दावा किया था कि दूसरे बेटे हैरी के पैदा होने के बाद चार्ल्‍स ने उनके साथ सेक्‍स करना बंद कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+