विलियम बने प्रिंस ऑफ वेल्स और केट बनीं प्रिंसेस, किंग चार्ल्स ने कहा, मेरे लिए यह गर्व की बात
किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा कि,प्रिंस विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स (Tywysog Cymru) बनाने पर बड़ गर्व महसूस हो रहा है।
लंदन, 10 सितंबर : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु (Queen Elizabeth II) के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार के महत्वपूर्ण पदों पर नए सिरे से ताजपोशी की गई है। महारानी एलिबाजेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स अब नए किंग बन गए हैं। वहीं, किंग के स्थान पर उनके पुत्र विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स और विलियम की पत्नी कैथरीन को प्रिंसेस ऑफ वेल्स बनाया गया है।

विलियम बने प्रिंस ऑफ वेल्स और केट बनीं प्रिंसेस
प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन को किंग चार्ल्स III ने वेल्स का नया राजकुमार और राजकुमारी नामित किया है। बता दें कि, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के गुरुवार को निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए राजा बन गए हैं। अब उन्हें किंग चार्ल्स-तृतीय के नाम से जाना जाएगा। नए राजा का पहला फैसला यही रहा कि उन्हें चार्ल्स-तृतीय कहा जाए। वहीं, किंग चार्ल्स ने बकिंघम पैलेस से अपने पहले राष्ट्र के नाम संबोधन में अपने छोटे पुत्र प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को भी याद किया।

किंग चार्ल्स ने कहा, मेरे लिए यह गर्व की बात
किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा कि,प्रिंस विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स (Tywysog Cymru) बनाने पर बड़ गर्व महसूस हो रहा है। किंग चार्ल्स ने 96 वर्ष की आयु में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में यह बात कही। बता दें कि, बकिंघम पैलेस के बाहर सैकड़ों लोग महारानी के निधन पर शोक जताने एकत्रित हुए थे। उन्हें संबोधित करते हुए किंग चार्ल्स ने कहा कि उन्हें विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स बनाने पर गर्व है। ये दोनों अब उन्हें राष्ट्रीय मसलों पर अपना सुझाव देंगे।

नए सिरे से ताजपोशी
गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इससे पहले अपने बेटे चार्ल्स को प्रिंस ऑफ वेल्स का ताज पहनाया था। उन्हें अपने पिता की ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल (Duke of Cornwall) की उपाधि विरासत में मिली है। बता दें कि, विलियम और केट को अब ड्यूक एंड डचेसऑफ कॉर्नवाल और कैम्ब्रिज (Cambridge) की उपाधि दी गई है। यह उपाधि पहले किंग और कैमिला के पास थी।

चार्ल्स ने अपनी मां को याद किया
चार्ल्स ने कहा कि उन्हें उनकी मां महारानी एलिजाबेथ ने 1958 में मात्र नौ साल की उम्र में यह पद दिया था। अब तक प्रिंस ऑफ वेल्स रहे चार्ल्स महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। चार्ल्स ने 29 जुलाई 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे विलियम और हैरी हैं।

डायना को अपनी प्रेरणा मानती हैं कैथरीन
राजकुमारी डायना के बाद कैथरीन ब्रिटेन समेत विश्व में काफी पॉपुलर हैं। कैथरीन ने 2010 में प्रिंस विलियम से अपनी सगाई के बाद डायना को एक प्रेरणादायक महिला" के रूप में वर्णित किया था। प्रिंस विलियम ने 2010 में अपनी मां डायना को याद करते हुए कहा था, कि उनकी पत्नी कैथरीन अपना भाग्य खुद लिखेंगी। वह आगे अच्छा काम करेंगी।

महारानी के निधन के बाद चार्ल्स बने किंग
बता दें कि, 1996 में चार्ल्स डायना से शादी के बाद ज्यादा समय तक एक साथ नहीं रह पाए और बाद में दोनों अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में हुए एक कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की मौत हो गई। इसके बाद 9 अप्रैल 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया है।

चार्ल्स के उत्तराधिकारी होंगे प्रिंस विलियम
1982 में पैदा हुए विलियम पहले ड्यूक ऑफ कैंब्रिज औ उनकी पत्नी कैथरीन डचेज ऑफ कैंब्रिज थीं। दोनों ने 2011 में विवाह किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स को राजा घोषित किया गया है। इसलिए अब चार्ल्स के स्थान पर विलियम वेल्स को प्रिंस बनाया गया है। आने वाले समय में चार्ल्स के बाद विलियम ब्रिटिश राज की सत्ता संभालेंगे। चार्ल्स के किंग बनने के साथ ही ब्रिटेन मे फिलहाल क्वीन की जगह किंग ने ले ली है।












Click it and Unblock the Notifications