क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के 5 चौंकाने वाले खुलासे, क्यों करना चाहती थीं खुदकुशी और राजपरिवार का ‘काला सच’

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने ओफरा विनफ्रे को दिए गये इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होने कहा कि वो एक वक्त जान देना चाह रहीं थीं वहीं उन्होंने कहा कि शाही महल एक कैदखाना है।

Google Oneindia News

वाशिंगटन/ब्रिटेन: ब्रिटेन के शाही राजघराने में हंगामा मच गया है और ये हंगामा मचा है शाही परिवार के वंशज प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के इंटरव्यू के बाद। ओपरा बिनफ्रे को दिए गये इंटरव्यू में शाही जोड़े ने कई सनसनीखेज और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने यहां तक कहा है कि प्रिंस हैरी से शादी के बाद वो खुदकुशी तक करना चाहती थीं। सेलिब्रिटी टॉक शो होस्ट ओपना बिनफ्रे को दिए गये इंटरव्यू के दौरान इस शाही जोड़े ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिससे ब्रिटेन शाही परिवार के काले सच का भी खुलासा होता है। आखिर क्यों ब्रिटेन के इस शाही जोड़े ने राजपरिवार से अलग होने का फैसला किया और आखिर क्यों मेगन मर्केल अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थीं...इन तमाम सवालों का जबाव उन्होंने अपनी इंटरव्यू के दौरान दिया है।

Recommended Video

Meghan, Harry Interview: Biden फिदा, British Media खफा, Boris बेबस! | वनइंडिया हिंदी
महल या कैदखाना?

महल या कैदखाना?

मेगन मर्केल ने टॉक शो के दौरान बताया कि प्रिंस हैरी से शादी के बाद जब वो राजपरिवार का हिस्सा बनीं तो वो बेहद खुशी थीं। लेकिन धीरे धीरे महल उन्हें किसी कैदखाने सा लगने लगा। मेगन मर्केल ने ओपरा को बताया कि महारानी एलिजाबेथ का व्यवहार उनके साथ काफी अच्छा था। उनके पहले प्रेस टूअर के दौरान महारानी ने उनके साथ कंबल भी शेयर किया था। लेकिन धीरे धीरे उन्हें लगने लगा कि उन्हें महल के अंदर हद में रहने को कहा जाता है। मेगन मर्केल ने महल के अंदर का माहौल लॉकडाउन से की है। उन्होंने महल के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उनके लिए महल एक कैदखाना बन गया था जहां उन्हें सांस लेने में भी घुटन महसूस होती थी। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि शादी के बाद महल के अंदर उनके पासपोर्ट, लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड और उनके पासपोर्ट जमा करा लिए गये। उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाने लगा था मानो वो महल के अंदर बंद कैदी हों।

इसके साथ ही मेगन मर्केल ने उस बात का भी खंडन किया है, जिसमें ब्रिटिश अखबार ने उनके ऊपर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने प्रिंस विलियम की पत्नी केट को अपनी शादी के मौके पर रूलाया था। उन्होंने कहा था ब्रिटेश अखबार हीरो और विलेन की कहानी बनाने में लगे हुए थे जबकि शादी के दौरान प्रिंस विलियन की पत्नी केट ने उन्हें फूल और एक नोट गिफ्ट में दिया था। प्रिंस हैरी ने कहा कि महल के अंदर उनके पिता और भाई भी फंसे हुए हैं। वहीं मेगन मर्केल ने कहा कि एक वक्त आकर उन्हें महल के अंदर जान देने के ख्याल आने लगे थे। इसपर हैरी ने कहा कि उन्होंने परिवार के लोगों से मदद मांगी थी मगर किसी ने उनकी मदद नहीं की। यहां तक की उनके पिता चार्ल्स और उनके भाई विलियम्स ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया था।

शाही परिवार पर रंगभेद का आरोप

शाही परिवार पर रंगभेद का आरोप

इंटरव्यू के दौरान मेगन मर्केल ने शाही परिवार और महल को लेकर कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दूसरा खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि शाही परिवार के अंदर रंगभेद का माहौल है। उनके साथ रंग के आधार पर भेदभाव किया गया। ओफरा को दिए गये इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि शाही परिवार का माहौल उनके लिए सही नहीं था। शाही परिवार के सदस्य उनसे अलग अलग रहते थे और उनके बच्चे पर कमेंट किए जाते थे। एक समय आया जब मैंने अपनी जान लेने की सोची लेकिन हैरी ने मुझे संभाल लिया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि शाही परिवार के सदस्य उनके बेटे आर्ची के रंग को लेकर काफी ताना कसते थे। उन्होंने कहा कि शाही परिवार के लोग आर्ची को राजकुमार के तौर पर नहीं देखना चाहते थे, क्योंकि उन्हें आर्ची का काला रंग पसंद नहीं था। इसके साथ ही प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि परिवार की तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता तक नहीं दी गई।

इंटरव्यू के दौरान एक सवाल पर मेगन मर्केल भावुक हो गईं और अपने साथ होने वाले भेदभाव को लेकर शाही परिवार पर कई सवाल खड़े किए हैं। हालांकि शाही परिवार की तरफ से अभी तक मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी के चौंकाने वाले खुलासों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके लिए शाही परिवार से अलग होने का फैसला करना कतई आसान नहीं था मगर उनके पास इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। आपको बता दें कि पिछले साल इस शाही जोड़े ने राजपरिवार से अलग जिंदगी बिताने का फैसला किया है।

शाही शादी से 3 दिन पहले शादी

शाही शादी से 3 दिन पहले शादी

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने इंटरव्यू के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शाही परिवार में शादी करने से पहले उन्होंने और प्रिंस हैरी ने एक बार पहले भी शादी की थी। मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने कहा कि 19 मई को हुई शादी दुनिया के लिए सिर्फ एक तमाशा थी। उन्होंने कहा कि 19 मई को हुई शादी के 3 दिन पहले उन्होंने शादी कर ली थी जिसमें उन्होंने जिंदगी भर एक दूसरे के साथ रहने की शपथ खाई थी। उन्होंने कहा कि शादी से 3 दिन पहले ही उन्होंने पादरी से फोन कर बात कर उन्हें घर बुलाया था और उनसे कहा था कि क्या आप हम दोनों की शादी अकेले में करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निजी शादी पूरी तरह से अलग था जिसमें ना कोई मेहमान था और ना ही कोई दर्शक। मेगन मर्केल ने खुलासा करते हुए कहा कि वो शाही शादी से पहले जरा भी चिंता में नहीं थी और शादी वाली रात वो जमकर सोईं थीं। उन्होंने कहा कि शाही परिवार का सदस्य होना कई कुर्बानियों को मांगता है।

अगला बच्चा बेटी होगी

अगला बच्चा बेटी होगी

मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने ओफरा को दिए इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उनका अगला बच्चा बेटी ही होगी। रविवार को प्रसारित किए गये इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उनका एक बेटा है, जो इस साल मई में 2 साल का हो जाएगा और एक इंसान के तौर पर एक बेटा और एक बेटी पाना किसी खुशकिस्मती से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हम शाही परिवार से अलग एक साधारण परिवार हैं। जिसमें चार सदस्य हैं और दो कुत्ते हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के प्रवक्ता ने खुलासा किया था कि मेगन मर्केल दोबारा मां बनने वाली हैं। लेंटाइन डे के मौके पर प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने यह खुशखबरी दुनिया को दी थी। मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने 2018 में शादी की थी और मेगन मर्केल ने मई 2019 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आर्ची है। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के प्रवक्ता ने खुशखबरी देते हुए कहा कि दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं और दोनों बेहद खुश हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि किस महीने मेगन मर्केल बच्चे को जन्म देंगी।

राजघराने के हैं कई नियम कानून

राजघराने के हैं कई नियम कानून

मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि शाही राजघराने में कई नियम कायदे हैं और अगर आपको वहां रहना है तो आपको उन्हें मानना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शाही परिवार का ताज महिला के सिर पर रहता है और उनके पति को पीछे पीछे चलना पड़ता है। रॉयल परिवार के सदस्यों को लहसून खाना मना है। ऐसे ही कुछ नियम चावल, आलू और पास्ता को लेकर भी हैं। उन्होंने कहा महारानी के सोने से पहले कोई भी बिस्तर पर नहीं जा सकता है और दिक्कत की बात ये है कि 92 साल की महारानी को देर से सोने की आदत है। उन्होंने कहा कि अगर आप शाही परिवार से हैं और आपकी गर्लफ्रेंड है तो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने से पहले आपको शाही परिवार के राजा से इजाजत लेनी पड़ेगी। अगर आपको इजाजत मिल गई तो आपकी शादी की ड्रेस भी महारानी की मर्जी से तय होगी। उन्होंने कहा कि रॉयल फैमिली के सदस्यों को खुलेआम प्यार जताने का हक नहीं है। परंपरा के मुताबिक राजा-रानी सार्वजनिक स्थल पर एक दूसरे का हाथ नहीं पकड़ सकते।

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्गेल ने पिछले साल शाही दायित्वों को छोड़ने का फैसला किया था। यह फैसला उन्होंने अपने बच्चे के साथ कहीं और बसने और पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने के लिए लिया था। जिसके बाद उन्हें अपना इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया अकाउंट को बंद भी करना पड़ा था। बकिंगघम पैलेस ने अपने बयान में कहा था कि ड्यूक ऑफ डचेज ऑफ सक्सेस अपनी एचआरएच उपाधियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य से अलग होने का फैसला किया है। महारानी एलिजाबेथ ने कहा था कि कई महीनों की चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है और ये फैसला उनके पोते और परिवार के आगे बढ़ने के लिए रचनात्मक और सहयोगात्मक तरीका है

म्यूजिक कम्पोज और फोटोग्राफी करते हुए ओलिवर डसॉल्ट ने बनाया था राफेल, जानिए संपत्ति और निजी जिंदगी की कहानीम्यूजिक कम्पोज और फोटोग्राफी करते हुए ओलिवर डसॉल्ट ने बनाया था राफेल, जानिए संपत्ति और निजी जिंदगी की कहानी

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Comments
English summary
Prince Harry and Megan Merkel have made several big revelations in the interview given to Oprah Winfrey. She said that she wanted to give life at one time, while she said that the royal palace is a prison house.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X