समोसा 'चोरी' करते हुए कैमरे में कैद हुए ब्रिटेन के राजा हैरी, देखें VIDEO

लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो समोसा छुपाते हुए नजर आ रहा हैं। दरअसल प्रिंस हैरी एक लेखक की ओर से आयोजित की गई पार्टी में पहुंचे हुए थे। जहां पर नास्ते और भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। मौका देख अकेले प्रिंस हैरी ने अपने हाथ में खाने का कुछ सामान छुपा रखा था। वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि कैसे प्रिंस हैरी अपने दोनों हाथ पीछे किए सामान को लोगों की नजर से बचा रहे हैं।

Prince Harry was caught sneaking out samosas at a event, Watch Video

लेकिन जैसी ही वो हाथ पीछे किए महिलाओं की एक समूह के पास पहुंचे उनको पता चल गया है कि उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद भी प्रिंस हैरी थोड़ी सी स्माइल करते हुए हाथ को बराबर छुपाते हुए नजर आए हैं। इसके बाद भी किसी तरह से वो अपने हाथ में लिए समोसे को छुपाते हुए नजर आए। उनका ये वीडियो आईटीवी न्यूज नामक ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है।

जब रिपोर्टर ने इस बारे में जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि उनके हाथ में कुछ और नहीं बल्कि समोसा था जिसे वो अपने लिए अपने साथ ले गए थे। प्रिंस हैरी ने इस समोसे को उस समय अपने हाथ में छुपाया जब कार्यक्रम में उपस्थित बाकी महिलाओं की ग्रुप फोटो ली जा रही थी। फिलहाल प्रिंस हैरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+