प्रिंस हैरी ने अमेरिकन एक्ट्रेस मेघन मार्कल से की सगाई, शादी अगले साल बसंत में

नई दिल्ली। ब्रिटेन के छोटे राजकुमार प्रिंस हैरी ने अमेरिकन एक्‍ट्रेस मेघन मार्कल से सगाई कर ली है, दोनों अगले साल शादी करने जा रहे हैं। क्लेरेंस हाउस ने अपने एक बयान में कहा है कि 33 साल के प्रिंस हैरी और 36 साल की उनकी गर्लफ्रेंड मेघन मार्कल ने सगाई कर ली है। प्रिंस 2018 में बसंत के मौसम में शादी करेंगे। शादी की तारीख का जल्दी ही ऐलान किया जाएगा।

Prince Harry to marry Meghan Markle Couple announce engagement

बयान में कहा गया है कि प्रिंस और मार्केल ने इस महीने के शुरू में सगाई की है। प्रिंस ने शाही परिवार को इसकी जानकारी दे दी है। कपल को मार्केल के माता-पिता ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि वो इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं। क्वीन ने भी दोनों को बधाई दी है। दोनों प्रिंस हैरी के नॉटिंघम कॉटेज में रह रहे हैं। ये कॉटेज केनसिंगटन पैलेस में है, जहां प्रिंस विलियम और केट मिडलटन भी रहते हैं।

आपको बता दें कि मेघन हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वो तलाकशुदा हैं। प्रिंस हैरी के उनके रिश्ते को लेकर तब बातें सामने आई थीं जब इस साल के शुरुआत में दोनों एकएक डिनर डेट पर साथ दिखे थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कयास शुरु हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+