Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

‘स्पेयर’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, प्रिंस हैरी के विवाद से हुआ भारी फायदा, रात में भी किताब खरीदने को लगी भीड़

प्रिंस हैरी की विवादित आत्मकथा ‘स्पेयर’ UK में सबसे तेजी से बिकने वाली नॉन-फिक्शन किताब बन गई है। मंगलवार को रिलीज के पहले दिन ही इसकी 4 लाख कॉपियां बिक गईं। इनमें प्रिंटेड बुक्स, ई-बुक और ऑडियो बुक भी शामिल हैं।

 Spare fastest-selling non-fiction book

Image: Twitter/@scobie

प्रिंस हैरी की विवादित आत्मकथा 'स्पेयर' यूके में सबसे तेजी से बिकने वाली नॉन-फिक्शन किताब बन गई है। इस किताब को प्रकाशित करने वाली ट्रांसवर्ल्ड पेंग्विन रैंडम हाउस ने कहा कि 10 जनवरी यानी कि मंगलवार को रिलीज होने के पहले दिन ही स्पेयर की कुल 4,00,000 प्रतियां बिकी हैं। इसमें हार्डबैक, ऑडियोबुक और ईबुक डाउनलोड शामिल हैं। इस किताब की जबरदस्त बिक्री को देखते हुए अब रात में कई दुकानों को खोलने का निर्णय लिया गया है।

हैरी पॉटर के नाम सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड

हैरी पॉटर के नाम सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड कायम करने वाली हैरी पॉटर एंड द हाफ- ब्लड प्रिंस के नाम एक दिन में 1 करोड़ 10 लाख प्रतियां बिकने का रिकॉर्ड है। हालांकि यह पूरी दुनिया में बेचे जाने का आंकड़ा है। इसके अलावा हैरी पॉटर का अगले नोवेल हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज ने यूके में 2007 में अपने पहले सप्ताह में 18,40,000 प्रतियों की बिक्री की थी।

एक दशक में सबसे अधिक बिकने वाली किताब

एक दशक में सबसे अधिक बिकने वाली किताब

पेंग्विन के प्रबंध निदेशक लैरी फिनले ने कहा, "हम हमेशा से जानते थे कि यह पुस्तक बेहद लोकप्रिय होगी लेकिन यह हमारी उम्मीदों से भी अधिक तेजी से बिक रही है। हमारी जानकारी के मुताबिक तो हैरी पॉटर के अलावा और कोई भी किताब नहीं है जिसकी इतनी तेज बिक्री हुई है।" किताब बिक्री से जुड़े विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि स्पेयर पिछले दशक के सबसे ज्यादा बिकने वाले प्री-ऑर्डर खिताबों में से एक हो सकती है।

आधे दाम पर मिल रही किताब

स्पेयर को 16 अलग-अलग भाषाओं में उतारा गया है। इसके अलावा प्रिंस हैरी के ही आवाज में एक ऑडियोबुक भी रिलीज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक हैरी की आत्मकथा स्पेयर की कीमत 34 डॉलर रखी गई थी, लेकिन बुक स्टोर्स पर ये आधे दाम पर बिक रही है। अमेजन पर भी ये 17 डॉलर में मिल रही है। हालांकि अभी तक किसी भी आंकड़े की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अफवाह है कि प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस ने हैरी को स्पेयर के लिए 20 मिलियन डॉलर का अग्रिम भुगतान किया है।

प्रिंस हैरी ने किताब में किए कई खुलासे

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 416 पन्नों की इस किताब से पेंग्विन को फायदा कमाने के लिए 13 लाख प्रिंटेड कॉपीज बेचनी होंगी। साथ ही 4 लाख ई-बुक्स की भी बिक्री करनी होगी। इस किताब में प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश शाही परिवार के राज और विवादों के बारे में लिखा है। प्रिंस हैरी इंग्लैंड के किंग चार्ल्स के बेटे और प्रिंस विलियम के छोटे भाई हैं। प्रिंस हैरी ने 2020 में अपनी पत्नी मेगन के साथ राजपरिवार छोड़ दिया था। अब उन्होंने अपनी आत्मकथा में बचपन से लेकर शाही परिवार छोड़ने तक की घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया है।

प्रिंस हैरी को तालिबानी नेता ने खूब सुनाई खरी-खोटी, 25 आतंकियों को मारने की बात कबूली थी!

Recommended Video

    Britain में है सरकार, फिर King Charles क्या करेंगे काम | Queen Elizabeth II | वनइंडिया हिंदी | *News

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+