नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अगले महीने आएंगे भारत, जाएंगे वाराणसी

नई दिल्ली, 26 मार्च: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 1-3 अप्रैल तक भारत के दौरे पर रहेंगे। वह 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा वह वाराणसी भी जाएंगे। जुलाई 2021 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच आवधिक उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के तहत हो रही है। बताया जा रहा है कि, देउबा श्रीलंका का दौरा रोक कर भारत के दौरे पर आ रहे हैं।

Prime Minister of Nepal Sher Bahadur Deuba will be visiting India from 1 3 April

सूत्रों के मुताबिक, यह दोनों पक्षों के बीच विकास और आर्थिक साझेदारी, व्यापार, बिजली, संपर्क, लोगों से लोगों के बीच संपर्क और अन्य मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा होगी। उन्होंने पीएम के रूप में अपने पहले के चार कार्यकालों में से प्रत्येक में भारत का दौरा किया है। पीएम के रूप में उनकी सबसे हालिया यात्रा 2017 में हुई थी।

बीते दिनों नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने रूस के सैन्य हमले के बाद यूक्रेन में फंसे चार नेपाली नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया था। देउबा ने ट्वीट कर कहा था, चार नेपाली नागरिक अभी-अभी यूक्रेन से भारत होते हुए नेपाल पहुंचे हैं। ऑपरेशन गंगा के जरिए नेपाली नागरिकों को स्वदेश लाने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+