जर्मनी पहुंचकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, काउंटर टेरेरिज्म के लिए तैयार होगी स्ट्रैटजी

यूरोपीय देशों से अपील में मोदी ने कहा कि वो आतंकवाद के खिलाफ पुख्ता तरीके से काम करें। उन्होंने कहा- यूरोप में भी कई आतंकी हमले हुए हैं। ताजा मामला ब्रिटेन के मैनचेस्टर का है।

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से चार देशों की विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी सबसे पहले यूरोप के देश जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचें। यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया '' मैं और जर्मन चांसलर दोनों देशों के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, सिक्युरिटी और काउंटर टेरेरिज्म के लिए स्ट्रैटजी तैयार करने की कोशिश करेंगे। इसके बाद स्पेन, रूस और फ्रांस जाएंगे।''

जर्मनी पहुंचकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, काउंटर टेरेरिज्म के लिए तैयार होगी स्ट्रैटजी

एक और ट्वीट में मोदी ने कहा कि मुझे भरोसा है कि इस विजिट से भारत और जर्मनी के रिश्ते मजबूत होंगे और दोनों देशों को फायदा होगा। एक जर्मन न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में पीएम ने आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। यूरोपीय देशों से अपील में मोदी ने कहा कि वो आतंकवाद के खिलाफ पुख्ता तरीके से काम करें। उन्होंने कहा- यूरोप में भी कई आतंकी हमले हुए हैं। ताजा मामला ब्रिटेन के मैनचेस्टर का है।

देश के प्रमुख बिजनस अखबार से बात करते हुए मोदी ने अर्थव्यवस्था में संरक्षणवाद की दिशा में बढ़ाए जाने वाले कदमों के खिलाफ भी चेतावनी दी और यूरोप से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खुली रहे और निवेश तथा लोगों का मुक्त प्रवाह हो। मोदी ने कहा, 'संरक्षणवादियों और दुनिया में प्रवासी विरोधी भावनाओं के बारे में हमारी चिंताएं हैं। हमें उम्मीद है कि उनका समाधान कर लिया जाएगा।'

क्‍या है मोदी का पूरा प्रोग्राम

  • मोदी 29 और 30 को जर्मनी में रहेंगे।
  • यहां से स्पेन जाएंगे।
  • 1 और 2 जून को रूस में रहेंगे।
  • 2 की रात में फ्रांस पहुंचेंगे।
  • मोदी फ्रांस के नए राष्ट्रपति मैक्रों के पहले गेस्ट होंगे।
  • इस सफर के बाद मोदी कजाखिस्तान में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की मीटिंग में शामिल होंगे।
  • यहां वे चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मिलेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+