पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर किया बड़ा हमला

वाशिंगटन। अमेरिका में नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात के बाद दोनों ने एक साझा बयान जारी किया। जैसा कि पहले से ही माना जा रहा था कि इस मीटिंग में आतंकवाद एक अहम मुद्दा होगा, वैसा ही हुआ। दोनों देशों ने आतंकवाद को लेकर बात की। साझा बयान में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर अपनी बात कहते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर किया बड़ा हमला

आतंकवाद पर अपनी बात कहते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस मीटिंग के दौरान दोनों देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों ही देश साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम न केवल आतंकवाद का खात्मा कर देंगे, बल्कि उन पनाहगारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी, जो आतंकवाद को शरण देते हैं।

पीएम मोदी ने अपनी बात में भले ही किसी पनाहगार का नाम न लिया है, लेकिन उनका निशाना सीधे पाकिस्तान पर था। पाकिस्तान की तरफ से आए दिए आतंकी घुसपैठ की घटनाएं होती रहती हैं और उसे लेकर भारत भी पाकिस्तान को चेतावनी देता रहता है, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। माना जा रहा है मोदी और ट्रंप की इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

पीएम मोदी की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात से पहले ही अमेरिका की तरफ से भारत को एक बड़ा तोहफा भी दिया गया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाउद्दीन को ग्‍लोबल टेरिरिस्‍ट घोषित कर दिया है। यूएस स्‍टेट डिपार्टमेंट ने इस संबंध में जारी मीडिया नोट में स्‍पष्‍ट किया है कि मोहम्‍मद यूसुफ उर्फ सैयद सलाउद्दीन को ग्‍लोबल टेरिरिस्‍ट घोषित किया जाता है।

मोदी और ट्रंप के बीच पहली मुलाकात से ठीक पहले सैयद सलाउद्दीन को ग्‍लोबल टेरिरिस्‍ट घोषित किया जाना, दोनों देशों के लिए बेहद अहम है। ट्रंप एडमिनिस्‍ट्रेशन ने मोदी से मुलाकात से पहले पाकिस्‍तान को स्‍पष्‍ट संकेत दे दिया है। अमेरिकी का यह कदम मोदी सरकार के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+