इटली में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, प्रधानमंत्री मारियो ने किया इस्तीफे का ऐलान

रोम, 15 जुलाई: इटली में बड़ा राजनीतिक फेरबदल होने जा रहा है, जहां गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सत्तारूढ़ गठबंधन में एक पार्टी के विश्वास मत में भाग नहीं लेने की वजह से प्रधानमंत्री ने ये फैसला लिया है। अपने बयान में पीएम ने कहा कि वो कुछ वक्त में राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

resignati

वहीं द वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि द्राघी के गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टियों में से एक 'फाइव स्टार मूवमेंट' के सीनेटरों ने विश्वास प्रस्ताव से दूरी बना ली। ये एक ऐसा कदम था, जिसने इटली सरकार को मुश्किल में डाल दिया। अगर जल्द ही सीनेटरों का भरोसा नहीं जीता गया, तो ये वहां की सरकार के पतन का कारण बन जाएगा। पीएम द्राघी ने संसद में वोटिंग को राजनीतिक दृष्टिकोण से एक बहुत महत्वपूर्ण घटना बताई है। उन्होंने कहा कि वो ऐसी सरकार का नेतृत्व नहीं करेंगे, जिसमें एकता ना हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बढ़ती ऊर्जा लागत की वजह से इटली एक बिगड़ती आर्थिक स्थिति का सामना कर रहा है। अभी मंगलवार को ही पीएम ने कहा था कि उनकी योजना कई उपायों की घोषणा करने की है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा संकट को दूर करने का है। इसके अलावा उससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा था कि उनकी सरकार की बैलेंस सीट बहुत मजबूत थी, इस वजह से कठिन हालातों में भी इटली एक मजबूत देश बना हुआ है।

पीएम मोदी से थे अच्छे संबंध
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मारियो के भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी अच्छे संबंध थे। हाल ही में पीएम मोदी जर्मनी में आयोजित जी-7 समिट में हिस्सा लेने गए थे। वहां पर उनकी मुलाकात मारियो द्राघी से हुई थी। उस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें टेबल टॉप उपहार में दी। ये टेबल टॉप स्टोनमैन क्राफ्ट में बनाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+