चीन और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की उम्मीद, सोमवार को वर्चुअल बैठक करेंगे दोनों देशों के राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 13 नवंबर: पिछले साल चीन से निकले कोरोना वायरस ने अमेरिका में जमकर कहर बरपाया था। इसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना का 'चीनी वायरस' कह दिया। जिसके बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी बिगड़ गए थे। हालांकि अब बाइडेन सरकार इसे सही करने में लगी है। जिस वजह से सोमवार को राष्ट्रपति बाइडेन अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे।

मामले में व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ सोमवार की रात एक वर्चुअल बैठक करेंगे, लेकिन अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि इससे विशिष्ट परिणामों की लंबी सूची मिलने की संभावना नहीं है। वहीं व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दोनों नेता संयुक्त राज्य अमेरिका और पीआरसी के बीच प्रतिस्पर्धा को जिम्मेदारी से प्रबंधित करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे, साथ ही साथ मिलकर काम करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा होगी।
साकी ने आगे कहा कि पूरे दौर में राष्ट्रपति बाइडेन अमेरिकी इरादों और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेंगे। साथ ही पीआरसी के बारे में हमारी चिंताओं की भी बताएंगे। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि जिनपिंग के साथ सीधा जुड़ाव दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों को संघर्ष की ओर बढ़ने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है।












Click it and Unblock the Notifications