तीन दिन के दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम शेख हसीना से की मुलाकात

नई दिल्ली, 15 दिसंबर: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्लादेश के तीन दिन के अपने राजकीय दौरे पर बुधवार को ढाका पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति कोविंद का ढाका पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। बुधवार को ही राष्ट्रपति कोविंद ने ढाका में बांग्लादेश की पीएम और विदेश मंत्री से मुलाकात की है।

े्ेि्

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में उतरे तो बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने उनकी अगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने ढाका में राष्ट्रीय शहीद स्मारक सवर का दौरा किया और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बंगबंधु स्मारक संग्रहालय का भी दौरा किया और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी।

Recommended Video

    Bangladesh की तीन दिवसीय यात्रा पर Dhaka पहुंचे राष्ट्रपति Ram Nath Kovind, Video | वनइंडिया हिंदी

    बंगबंधु स्मारक संग्रहालय के दौरे के बाद ढाका में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन से मुलाकात की। बांग्लादेशी विदेश मंत्री से मिलने के बाद उन्होंने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मुलाकात की। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश के बीच आपसी हित और द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की।

    ोे

    बांग्लादेश की आजादी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे। वह बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति कोविंद बांग्लादेश के विजय दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर 16 दिसंबर को राष्ट्रीय परेड ग्राउंड में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में शामिल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+