‘वोटबैंक के लिए बंगाल वाला खेल खेल रहे जो बाइडेन’, अमेरिकी सरकार पर जमकर बरसे एलन मस्क

Elon Musk vs Joe Biden: दुनिया के सबसे रईस इंसानों में से एक एलन मस्क ने एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की आलोचना की है। उन्होंने अमेरिका की दक्षिणी सीमा को असुरक्षित बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन पर हमला बोला।

मस्क ने कहा कि कमांडर-इन-चीफ जानबूझकर लाखों अवैध लोगों को देश में आने दे रहे हैं, ताकि डेमोक्रेट स्थायी रूप से सत्ता में बने रह सकें। आपको बता दें कि अमेरिका में बड़ी संख्या में अवैध शरणार्थियों का आना जारी है। मेस्किको सीमा से लगा राज्य टेक्सास इससे सबसे अधिक प्रभावित है।

illegal migrants enter US

एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में 24 लाख लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में घुसने के आरोप में हिरासत में लिया गया। ऐसा कहा जाता है कि अवैध प्रवासियों को अमेरिका में लेकर आने के कारोबार का एक संगठित आपराधिक नेटवर्क है।

ये अवैध आप्रवासी बाद में वोट बैंक का काम करते हैं, इसीलिए उन्हें रोकने का ठोस प्रयास नहीं किया जाता है। ये दावा इसलिए सही भी है क्योंकि बाइडेन सरकार ने साल 2021 में लगभग 1.1 करोड़ आप्रवासी लोगों को नागरिकता देने की बात कही थी।

एक्स पर लिखे एक पोस्ट में एलन मस्क ने कहा कि, "बाइडेन की रणनीति बहुत साधारण है जितना संभव हो उतने अवैध लोगों को देश में लाओ। इसके बाद उसकी नागरिकता दो दो और राज्य में एक पार्टी की सरकार बनाने के लिए उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करो।

एलन मस्क ने आगे लिखा कि यही वजह है कि वे (डेमोक्रेटिक पार्टी) इतने अधिक अवैध आप्रवासन को प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये आसाना है मगर काफी प्रभावी है। मस्क 17 जनवरी, 2021 को एसोसिएटेड प्रेस द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट - 'लाखों अप्रवासियों के लिए कानूनी स्थिति को प्राथमिकता देने के लिए बाइडन' पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023 के लिए आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) रिपोर्ट से पता चलता है कि गैर-हिरासत में लिए गए अवैध अप्रवासियों की संख्या वित्तीय वर्ष 2021 में 3.7 मिलियन से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022 में लगभग 4.8 मिलियन और वित्तीय वर्ष 2023 में लगभग 6.2 मिलियन हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका के एक वैध आप्रवासी एलन मस्क ने अपने पोस्ट को अपने एक्स पेज अकाउंट के शीर्ष पर पिन किया और कैप्शन में लिखा, "यह बताता है कि इतने कम निर्वासन क्यों हैं, क्योंकि हर निर्वासन एक खोया हुआ वोट है।"

एलन मस्क ने NY पुलिस पर हाल के प्रवासी हमले पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "जैसा कि इस सप्ताह हुआ, आप न्यूयॉर्क में दिन के उजाले में पुलिस अधिकारियों पर हमला कर सकते हैं, बिना जमानत के रिहा हो सकते हैं, आप देश में कुछ भी बुरा कर सकते हैं और मगर फिर भी आपको देश से नहीं निकाला जाएगा (क्योंकि आप डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देते हैं!!) ये अपमानजनक है।"

बता दें कि, प्रवासियों के एक समूह द्वारा न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में पुलिस पर हमले ने 2024 के अमेरिकी चुनावों से पहले हंगामा मचा दिया है। हमले में कथित तौर पर शामिल 12 संदिग्धों में से कम से कम छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एलन मस्क ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। एलन ने कहा कि अगर कुछ नहीं किया गया तो अपराधियों को गिरफ्तार करने का क्या मतलब है? मस्क ने बाद में वेनेजुएला की एक महिला पर छपी एक रिपोर्ट के बारे में लिखा। इसके मुताबिक पिछले छह महीनों में उस महिला को 8 बार गिरफ्तार किया गया था। मगर उसे न जेल हुई न ही उसे अपने देश भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+