श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना ISIS से बोले, 'मेरे देश को अकेला छोड़ दीजिए'
कोलंबो। 21 अप्रैल को श्रीलंका में ईस्टर संडे के मौके पर ब्लास्ट्स को यहां पर हुआ सबसे खतरनाक आतंकी हमला कहा जा रहा है। हमले में 253 लोगों की मौत हो गई थी और इसकी जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। अब श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने संगठन से कहा है कि 'मेरे देश को अकेला छोड़ दे।' राष्ट्रपति सिरीसेना के मुताबिक इन हमलों की साजिश एक विदेशी मास्टरमाइंड की ओर से रची गई थी। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के तीन लग्जरी होटल्स और चर्च को निशाना बनाया गया था।

सीरिया में मिली हार का बदला था हमला
जाचंकर्ताओं की ओर से कहा गया है कि ईस्टर पर हमलों के लिए जिस बम का प्रयोग किया उन्हें लोकल स्तर पर तैयार किया गया था। पुलिस को हमलों के पीछे दो संगठनों पर शक है इनमें से एक है नेशनल तौहीद जमात और दूसरा है जमीयतुल मिलाथू इब्राहिम। सोमवार को आईएसआईएस की ओर से एक नया वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में पांच वर्ष बाद आईएसआईएस सरगना अबु बकर अल बगदादी को पहली बार देखा गया। बगदादी ने इस वीडियो को जारी कर साबित कर दिया कि वह अभी जिंदा है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि सीरिया में आईएसआईएस को जो नुकसान हुआ है, श्रीलंका में हुए हमले उसका ही बदला है।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications