भारत दौरे से ठीक पहले राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी कोरोना संक्रमित, क्या नई दिल्ली आना अब हो पाएगा संभव?
Jill Biden Covid: भारत दौरे से ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है, कि "संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन सोमवार (4 सितंबर) को कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हैं, हालांकि उन्हें केवल हल्के लक्षणों का अनुभव हो रहा है।"
रिपोर्ट के मुताबिक, जिल बाइडेन को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोविड टेस्ट किया गया, हालांकि उनका रिपोर्ट निगेटिव आया है।

जो बाइडेन की पत्नी कोविड पॉजिटिव
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, कि राष्ट्रपति नियमित रूप से परीक्षण जारी रखेंगे और लक्षणों के लिए उनकी निगरानी की जाएगी।
व्हाइट हाउस ने कहा, कि प्रथम महिला जिल बाइडेन डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में अपने घर पर रहेंगी।
व्हाइट हाउस ने कहा, "आज शाम, प्रथम महिला को सीओवीआईडी -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है। वह वर्तमान में केवल हल्के लक्षणों का अनुभव कर रही है। वह रेहोबोथ बीच, डेलावेयर में अपने घर पर रहेगी।"
व्हाइट हाउस की कम्युनिकेशन डायरेक्टर एलिजाबेथ अलेक्जेंडर के मुताबिक, जिल बाइडेन ने मंगलवार को उत्तरी वर्जीनिया सामुदायिक कॉलेज में एक नया स्कूल वर्ष शुरू करने की योजना बनाई थी, जहां वह अंग्रेजी और राइटिंग पढ़ाती हैं।
अलेक्जेंडर ने कहा, "कोविड पॉजिटिव होने के बाद वो स्कूल के अधिकारियों के साथ अपने क्लासेस को ट्रांसफर करना के लिए काम कर रही हैं।"
अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने तूफान इडालिया से हुए नुकसान का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को राष्ट्रपति के साथ फ्लोरिडा की यात्रा की थी।
राष्ट्रपति बाइडेन ने सोमवार को फिलाडेल्फिया में एक यूनियन कार्यक्रम में जाने और फिर वापस व्हाइट हाउस जाने से पहले मजदूर दिवस सप्ताहांत का कुछ हिस्सा डेलावेयर बीच हाउस में बिताया था।
पिछली गर्मियों में भी बाइडेन दंपति कोविड पॉजिटिव हो गये थे।
गौरतलब है कि जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 7 से 10 सितंबर के बीच भारत दौरे पर आने वाले हैं।
9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति 8 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक जो रिपोर्ट है, उसके मुताबिक बाइडेन के भारत दौरे पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications