राष्ट्रपति ओबामा ने कहा इस्लाम का अपमान कर आगे नहीं बढ़ सकता
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा है कि ‘बड़बोलेपन' से या राजनेताओं को मुस्लिमों का अपमान करने की मंजूरी देकर अमेरिका तरक्की नहीं कर सकता और न ही इससे इसकी वैश्विक नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।
पढ़ें-कैसे राष्ट्रपति ओबामा बन सकते हैं तीसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति
ओबामा ने कहा कि हम नेताओं को मुस्लिमों का अपमान करने या अमेरिकी समूहों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की अनुमति देकर दुनियाभर में अपने नेतृत्व को मजबूत नहीं कर पाएंगे। हम ऐसे लोग नहीं हैं। इससे अमेरिका सुरक्षित नहीं होगा।
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ओबामा ने अपने इस अहम बयान के जरिए ट्रंप पर निशाना साधने की कोशिश की है। ट्रंप ने कैलिफोर्निया में हुए आतंकी हमले के बाद मुस्लिमों के लिए अमेरिका की सीमाओं को ‘पूरी तरह बंद' करने की अपील की थी।
ओबामा ने एक रैली के दौरान कहा कि अमेरिका के पतन के बारे में बहुत सी बातें कही जा रही हैं। उन्होंने इस पर कहा कि हम इसमें भरोसा नहीं करते और ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। हम सात साल पहले के मुकाबले काफी बेहतर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications