पाकिस्तान : हथियार लेकर घर में घुसे, पति को बांधा, फिर किया गर्भवती पत्नी का गैंगरेप
पाकिस्तान की चलती ट्रेन में एक 25 साल की महिला के साथ गैंगरेप होता है, इसके कुछ दिन बाद ही पांच हथियाबंद हैवान घर में घुसकर महिला का बारी-बारी से रेप करते हैं। पुलिस कह रही है कि, आरोपियों की तलाश जारी है।
इस्लामाबाद, 06 जून : पाकिस्तान में एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला पंजाब प्रांत का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच लोगों ने मिलकर एक गर्भवती महिला के साथ ऐसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट की माने तो पंजाब प्रांत के झेलम शहर में पांच हथियारबंद अपराधियों ने महिला के घर में घुसकर उनके परिवार के साथ मारपीट की, इसके बाद उनके पति को रस्सी से बांध दिया और महिला के साथ सबने बारी-बारी से रेप किया।

अपराधियों की तलाश में पुलिस
झेलम की इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गर्भवती महिला का मेडिकल टेस्ट पूरा हो गया है और पीड़िता की रक्त के नमूने को भी फोरेंसिक जांच के लिए लाहौर भेज दिया गया है।
कराची की महिला के साथ गैंगरेप
बता दें कि, पिछले महीने कराची की एक 25 साल की महिला के साथ चलती ट्रेन में कुछ लोगों ने गैंगरेप किया था। महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले देश के कई इलाकों में बढ़े हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान में महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है।
चलती ट्रेन में रेप
चलती ट्रेन में रेप के मामले में एक टिकट चेकर सहित तीन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगा था। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दो बच्चों की मां थी। सीएनएन ने पाकिस्तान के रेल मंत्रालय के हवाले से बताया कि, 25 साल की महिला कराची से मुल्तान जा रही थी।
एसी वाले डब्बे में सफर करने का प्रलोभन दिया
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने मौका देखकर महिला से कहा कि, वे उन्हें एसी वाली कोच में जगह दे रहे हैं। जब महिला उन हैवानों के झांसे में आ गई तो उन लोगों ने मौका देखकर महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने उन हैवानों से ऐसी गंदी हरकतें नहीं करने को कहा, लेकिन हवस के पुजारियों ने एक नहीं सुनी और सबने मिलकर उन महिला की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया।
क्या कहती है रिपोर्ट
पंजाब सूचना आयोग द्वारा फरवरी में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रांत में पिछले छह महीनों के दौरान कुल 2,439 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया और 'पारिवारिक सम्मान' (family honour) के नाम पर 90 लोगों की हत्या कर दी गई।
बलात्कार के मामले
पिछले साल की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021' के अनुसार, पाकिस्तान 156 देशों में से लिंग समानता सूचकांक में 153 वें स्थान पर है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में, पिछले छह वर्षों (2015-21) में पुलिस थाने में 22,000 से अधिक ऐसी घटनाओं के साथ प्रतिदिन कम से कम 11 बलात्कार के मामले दर्ज किए जाते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार समाज, पीड़ितों को दोष देकर अपराधियों को अनुचित लाभ देता है। ऐसे मामलों की संख्या में गिरावट के बजाय, कुल मिलाकर 1 प्रतिशत से कम दोषसिद्धि दर के साथ तेज वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है, 22,000 मामलों में केवल 77 आरोपियों को दोषी पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications