IRAN News: हिजाब उतारने के बाद प्रसिद्ध ईरानी अभिनेत्री गिरफ्तार, जाने कौन हैं हेंगामेह गजियानी?

ईरान इंटरनेशनल ने रविवार को रिपोर्ट दी है कि, लोकप्रिय ईरानी अभिनेत्री हेंगमेह ग़ज़ियानी को हिजाब उतारकर वीडियो पोस्ट बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hengameh Ghaziani arrested: ईरान में पिछले दो महीनों से हिबाज के खिलाफ चल रही क्रांति की आग लगातार जल रही है और अभी तक 14 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रदर्शन में शामिल एक शख्स को अभी तक फांसी दी चुकी है। लेकिन, सरकार की सख्ती के बाद भी प्रदर्शनकारी शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं और अब प्रसिद्ध ईरानी अभिनेत्री हेंगमेह ग़ज़ियानी को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उन्होंने हिजाब के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन कर दिया है।

अभिनेत्री हेंगमेह ग़ज़ियानी गिरफ्तार

अभिनेत्री हेंगमेह ग़ज़ियानी गिरफ्तार

ईरान इंटरनेशनल ने रविवार को रिपोर्ट दी है कि, लोकप्रिय ईरानी अभिनेत्री हेंगमेह ग़ज़ियानी को हिजाब उतारकर वीडियो पोस्ट बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हेंगमेह ग़ज़ियानी ने इंस्टाग्राम पर दिन में हिजाब उतारकर वीडियो पोस्ट किया था और शाम के वक्त उन्हें ईरान की मजहबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपने वीडियो पोस्ट में अभिनेत्री हेंगमेह ग़ज़ियानी ने खुले तौर पर ईरान में हिजाब के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन का समर्थन किया था और उन्होंने अपने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि, "ये मेरा आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो सकता है। लेकिन, इस पल के बाद, मेरे साथ जो कुछ भी होता है, और जिसके बारे में मुझे पता है, कि जरूर कुछ होगा, फिर भी मैं अपने सांस के आखिरी दम तक ईरान के लोगों के साथ खड़ा रहूंगी। "

कई मशहूर हस्तियों का समर्थन

कई मशहूर हस्तियों का समर्थन

ईरान में एंटी-हिजाब प्रदर्शन को कई मशहूर हस्तियों का समर्थन मिल रहा है और इस महीने की शुरुआत में ईरान की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक तरानेह अलीदूस्ती ने हिजाब उतारकर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी और उन्होंने हिजाब के खिलाफ प्लेकार्ड डाला था, जिसमें "महिलाएं, जीवन, स्वतंत्रता" लिखा हुआ था। 22 साल की महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में हिजाब के खिलाफ भीषण प्रदर्शन हो रहे हैं और प्रदर्शनकारियों की मांगे अब सिर्फ हिजाब के खिलाफ ही नहीं है, बल्कि अब लाखों की संख्या में सड़कों पर आ चुके प्रदर्शनकारी इस्लामी शासन का ही विरोध कर रहे हैं और महिलाओं की पूर्ण आजादी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को फिल्मी हस्तियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और कई अभिनेत्रियां अभी तक गिरफ्तार की जा चुकी हैं। इसले पहले अवार्ड विनर आर्टिस्ट और डायरेक्टर मोहम्मद रसूलोफ़ और जफर पनाही को भी प्रदर्शन की शुरूआत में ही गिरफ्तार किया गया था और पिछले कई महीने से वो दोनों जेल में बंद हैं। मानवाधिकार रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में अभी तक 15 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व सर्वोच्च नेता का घर फूंका

पूर्व सर्वोच्च नेता का घर फूंका

महसा अमिनी की हत्या के बाद शुरू हुए प्रदर्शन में पिछले हफ्ते ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी के पुश्तैनी घर को भी प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया है। अयातुल्ला खुमैनी ने ही ईरान में सख्त इस्लामिक साम्राज्य की स्थापना की थी। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ईरान के मौलवियों के खिलाफ नारे भी लगाए जा रहे हैं। एक वीडियो में तेहरान में प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है, कि "यह खूनी साल है, अली खमेनेई को उतार फेंका जाएगा।" वीडियो में संग्रहालय के विशिष्ट मेहराब के पीछे आग देखी जा सकती है। आपको बता दें कि, ईरान में 16 सितंबर 2022 को 22 वर्षीय युवती महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए थे। महसा अमीनी को ईरान की 'मॉरल पुलिस' ने कथित तौर पर ठीक से हिजाब न पहनने के आरोप में हिरासत में लिया था और बाद में हिरासत में ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टर रिपोर्ट में महसा अमीनी के सिर, चेहरे और रीढ़ की हड्डियों में गहरे जख्म के निशान मिले थे।

कौन हैं अभिनेत्री हेंगमेह ग़ज़ियानी?

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की सख्त आलोचक रहीं अभिनेत्री हेंगामेह ग़ज़ियानी को "दंगों" को भड़काने और प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने और विपक्षी मीडिया के साथ संवाद करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। 52 साल की फिल्म स्टार ने पहले ही संकेत दे दिया था, कि उन्हें इस्लामिक कोर्ट ने पेश होने के लिए कहा है और उन्होंने आशंका जताई थी, कि उनके साथ अब कुछ भी हो सकता है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा था, कि चाहे अब जो कुछ भी हो जाए, वो पीछे नहीं हटेंगी। ये वीडियो, जो एक शॉपिंग स्ट्रीट में फिल्माया गया मालूम होता है, उसमें गजियानी को खुले बालों के साथ कैमरे के सामने बिना कुछ बोले अपने बालों को बांधते हुए देखा जा सकता है। पिछले हफ्ते एक पोस्ट में उन्होंने ईरानी सरकार को प्रदर्शनकारियों का हत्यारा कहा था। वहीं, ईरान की मजहबी अदालत की मिजान ऑनलाइन समाचार वेबसाइट के मुताबिक, अभिनेत्री गजियानी उन आठ लोगों में शामिल हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई "भड़काऊ" सामग्री को लेकर तलब किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+