Pope Francis: बीमारी के बाद ईस्टर संदेश के साथ लौटे पोप फ्रांसिस, जेडी वेंस से भी की मुलाकात
Pope Francis: ईस्टर का दिन ईसाई समुदाय के लिए बेहद खास होता है-यह पुनरुत्थान और उम्मीद का प्रतीक माना जाता है। इस बार ईस्टर रविवार और भी खास बन गया जब दुनिया के करोड़ों कैथोलिकों के आध्यात्मिक गुरु, पोप फ्रांसिस, लंबे इलाज के बाद एक बार फिर वेटिकन की बालकनी पर नजर आए।
88 साल के पोप फ्रांसिस हाल ही में डबल निमोनिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे और अब बेहतर स्वास्थ्य के साथ उन्होंने दुनियाभर के लोगों को 'उरबी एत उरबी' आशीर्वाद दिया।

हजारों की भीड़ सेंट पीटर्स स्क्वायर में उन्हें देखने और सुनने पहुंची। लेकिन इस बार केवल आशीर्वाद नहीं, बल्कि गहरी चिंता और एक भावुक अपील भी शामिल थी-पोप ने गाजा में युद्धविराम, शांति, और कैदियों की रिहाई की जोरदार मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया को हथियार नहीं, प्यार और करुणा की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस करेंगे भारत का दौरा, खुद केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
नासिका नली के बिना नजर आए पोप
इस खास मौके पर पोप बिना ऑक्सीजन देने वाली नासिका नली के नजर आए, जो उनकी तबीयत में सुधार का संकेत है। हजारों की भीड़ ने वेटिकन स्क्वायर में उन्हें सुनने के लिए मौजूदगी दर्ज कराई।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति से मुलाकात
ईस्टर संदेश देने से पहले पोप फ्रांसिस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से निजी मुलाकात की। वेटिकन ने इसे "ईस्टर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान" बताया। वेंस इन दिनों अपने परिवार के साथ इटली दौरे पर हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे "आशीर्वादमय अनुभव" कहा।
शांति और युद्धविराम की अपील
पोप ने अपने ईस्टर संदेश में दुनिया भर में शांति की अपील की। खास तौर पर उन्होंने गाजा पट्टी की भयावह स्थिति पर चिंता जताई और कहा, "मैं फिर एक बार गाजा में तुरंत युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता की पहुंच की अपील करता हूं।"
गाजा और पवित्र भूमि का जिक्र
पोप ने पवित्र भूमि को "संघर्ष से घायल" बताते हुए कहा कि वहां लगातार हिंसा हो रही है, जिससे गाजा और वहां के ईसाई समुदाय को गहरी तकलीफ हो रही है। उन्होंने वैश्विक निरस्त्रीकरण और कैदियों की रिहाई की भी मांग की।
ये भी पढ़ें: Ukraine Russia Conflict: जेलेंस्की ने की पोप से मुलाकात, शांति और युद्ध के समाधान पर चर्चा की












Click it and Unblock the Notifications