पोप फ्रांसिस ने रूस से यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का किया आह्वान

वेटिकन सिटी, 06 मार्च: रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे। यूक्रेन के जबरदस्त प्रतिरोध के चलते युद्ध 11वें दिन में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि, रूस ने अब हमलों को और तेज कर दिया है। इसी बीच पोप फ्रांसिस ने रविवार को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा की है। पोप ने वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स स्क्वायर में अपने साप्ताहिक संबोधन में कहा कि यूक्रेन में खून की नदियां और आंसू बह रहे हैं, यह न केवल एक सैन्य अभियान है बल्कि एक युद्ध है जिसकी वजह से लोग मारे जा रहे हैं और विनाश हो रहा है।

Pope Francis calls on Russia to end Ukraine war

पोप का ये बयान पोलैंड के चर्चों द्वारा सार्वजनिक रूप से रूसी आक्रमण की निंदा करने के कुछ दिन बाद आया है। इन चर्चों ने रूसी रूढ़िवादी चर्च से युद्ध को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अपने प्रभाव का उपयोग करने का आग्रह किया था।पोलैंड के आर्कबिशप स्टैनिस्लाव गाडेकी ने पिछले हफ्ते रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआक किरिल को लिखा, "अंतरराष्ट्रीय अदालतों सहित इन अपराधों को निपटाने का समय आ गया है," ... भले ही कोई मानव न्याय से बचने का निकाल ले, वहाँ एक है ट्रिब्यूनल (एक दैवीय गणना) जिसे टाला नहीं जा सकता।

वहीं दूसरी ओर तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में युद्ध विराम का एलान करने, मानवीय कॉरिडोर खोलमे और एक शंति समझौते पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया है। पुतिन के साथ करीब एक घंटे फोन पर बात करने के बाद उनके कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि एर्दोगन ने पुतिन से कहा कि हम इस विवाद का शांतिपूर्ण हल ढूंढने में मदद करने के लिए तैयार हैं।

उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सीधे रूसी नागरिकों से अपील की है कि वह क्रेमलिन के यूक्रेन पर हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरें और प्रदर्शन करें या फिर खुद को गरीबी और दमन के जोखिम में डालें। जेलेंस्की ने कहा, 'रूस के नागरिकों... आपके लिए यह संघर्ष केवल यूक्रेन में शांति के लिए नहीं है, यह लड़ाई आपके खुद के देश के लिए भी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+