पोप फ्रांसिस से लाइक हो गई बिकिनी मॉडल नतालिया की तस्वीर, बवाल मचने के बाद उठाया गया ये कदम

वेटिकन सिटी। ईसाई धर्मगुरू पोप फ्रांसिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसी तस्वीर लाइक हो गई है, जिसपर बवाल मच गया है। ये तस्वीर ब्राजील की बिकिनी मॉडल की है। मॉडल की तस्वीर पोप के अकाउंट से लाइक होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इस तस्वीर को लाइक किए जाने का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। तस्वीर में मॉडल नतालिया गरिबोटो एक स्‍कूल गर्ल की ड्रेस में नजर आ रही हैं। नतालिया इस तस्वीर में लॉकर के पास खड़ी हैं और उसमें किताबें रख रही हैं।

नतालिया ने भी दी प्रतिक्रिया

नतालिया ने भी दी प्रतिक्रिया

वहीं वायरल स्क्रीनशॉट में ये देखा जा सकता है कि पोप फ्रांसिस के अलावा 133,000 लोगों ने 27 साल की नतालिया की तस्वीर को लाइक किया है। इन सबके बीच नतालिया की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि वह अपने ट्विटर फॉलोवर्स के साथ वेटिकन जाएंगी। उन्होंने मजाक में कहा कि उनकी मां तो तस्वीर को नकार ही चुकी हैं लेकिन पोप ने इसे पसंद किया है। नतालिया ने ये भी कहा कि वह कम से कम स्वर्ग तो जा ही रही हैं।

वेटिकन ने इंस्टाग्राम से मांगा जवाब

वेटिकन ने इंस्टाग्राम से मांगा जवाब

हालांकि इस बात का पता चलने के बाद वेटिकन ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। साथ ही इंस्टाग्राम से जवाब मांगा है कि पोप फ्रांसिस के आधिकारिक अकाउंट से ये तस्वीर भला लाइक कैसे हुई है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि तस्वीर को 13 नवंबर को पोप के अकाउंट से लाइक किया गया था। लेकिन इसे अगले दिन अनलाइक कर दिया गया। इस बात की जानकारी कैथोलिक न्यूज एजेंसी ने दी है। वहीं नतालिया की मैनेजमेंट कंपनी ने भी पब्लिसिटी के लिए तस्वीर को फिर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीपोस्ट किया। साथ ही कहा कि उन्हें पोप की आधिकारिक ब्लेसिंग मिली हैं। नतालिया के इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं।

मामले की चल रही जांच

मामले की चल रही जांच

वेटिकन प्रेस ऑफिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बात की जांच चल रही है कि तस्वीर आखिर कैसे लाइक हुई है। एक टीम पोप के विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स को मैनेज करने का काम करती है। वहीं वेटिकन के प्रवक्ता ने गार्जियन से बातचीत में कहा है कि हम ये देख सकते हैं कि इसे लाइक किया गया है और अब हमने इंस्टाग्राम से जवाब मांगा है। पोप फ्रांसिस की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। जिसमें उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी शामिल है। ये अकाउंट franciscus यूजरनेम के साथ ऑपरेट होता है। जिसे 7.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं इस अकाउंट से किसी अन्य अकाउंट को फॉलो नहीं किया गया है।

ट्विटर पर भी कई मिलियन फॉलोअर्स हैं

ट्विटर पर भी कई मिलियन फॉलोअर्स हैं

ट्विटर की बात करें तो पोप के इसपर 18.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साल 2017 में वह सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे ज्यादा मशहूर वर्ल्ड लीडर थे। हालांकि वह सोशल मीडिया पर खुद बेहद कम ही पोस्ट करते हैं। इसे लेकर कैथोलिक दैनिक समाचार पत्र ला क्रिक्स के अंग्रेजी भाषा संस्करण के संपादक रॉबर्ट मिकेंस का कहना है, 'पोप डोनाल्ड ट्रंप की तरह नहीं हैं, वह दिनभर ट्वीट करने के लिए अपने फोन या कंप्यूटर का उपयोग नहीं करते हैं। वह केवल ट्वीट्स को अप्रूव करते हैं लेकिन उन्हें लाइक नहीं करते हैं। वह कभी कभार ही कहते हैं कि वह खुद कुछ ट्वीट करना चाहते हैं। वो भी किसी विशेष स्थिति में या आपातकालीन समय में। तो इससे उनका कुछ लेना देना नहीं है। ये संचार विभाग का काम है और ये कैसे हुआ... कौन जाने।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+