पीएम मोदी का न्योता पोप फ्रांसिस ने किया स्वीकार, 1999 के बाद पहली बार भारत आएंगे कोई पोप
रोम, 30 अक्टूबर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इटली के दौरे पर हैं।इस अवसर पर शनिवार को उन्होंने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की है। पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस की मुलाकात बेहद गर्मजोशी के साथ बात की और पोप को भारत आने का न्योता दिया। ये न्योता पोप ने अब स्वीकार कर लिया है।

इटली में भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला पीएम से पोप से मुलाकात के बारे में जानकारी देने के बाद बताया कि 8 पोप फ्रांसिस ने पीएम मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और भारत आने की उम्मीद कर रहे हैं। पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस के बीच 20 मिनट की बैठक लगभग एक घंटे तक चली
एफएस हर्षवर्धन श्रृंगला ने ये जानकारी देते हुए बताया कि भारत की आखिरी पोप यात्रा 1999 में हुई थी जब पोप जॉन पॉल द्वितीय ने देश का दौरा किया था। पोप फ्रांसिस ने पीएम मोदी का न्योता स्वीकार कर लिया है. अपने शब्दों में, उन्होंने कहा: "आपने (पीएम मोदी) ने मुझे सबसे बड़ा उपहार दिया है। मैं भारत आने के लिए उत्सुक हूं"।
अब पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता मिला है। वहीं, 2013 के बाद ये पहला मौका है, जब पोप की किसी भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई है। पोप फ्रांसिस से मुलाकात के बाद पीएम मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं।पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से वेटिकन में की मुलाकात, भारत आने का दिया न्योता, जी-20 समिट शुरू
बता दें दोनों के बीच ये मुलाकात का समय 20 मिनट था लेकिन दोनों ने एक घंटे से अधिक समय बात की। पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने और गरीबी को दूर करने जैसे कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की और पृथ्वी को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications