VIDEO: एयर शो की तैयारी बनी मातम: F-16 जेट जमीन से टकराकर कई मीटर घिसटा, धधकते मलबे में पायलट की मौत
F-16 fighter Jet crash: पोलैंड (Poland) में होने वाले राडोम एयर शो 2025 (Radom Air Show 2025) से पहले गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। पोलिश वायुसेना (Polish Air Force) का F-16 फाइटर जेट अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसा स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (17:30 GMT) हुआ, जब विमान रनवे से उठने के बाद बैलेंस खो बैठा और जमीन पर गिरते ही आग का गोला बन गया। इस हादसे में एक अनुभवी पायलट की मौत हो गई।

कई मीटर तक घिसटता चला गया विमान
वीडियो फुटेज में देखा गया कि जेट अचानक नोज डाइव (सीधा नीचे गिरना) करता है और जमीन से टकराते ही तेज धमाके के साथ आग की लपटों में घिर जाता है और कई मीटर तक घिसटता चला गया।
हादसे में पायलट की मौत
इस हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट ने विमान से इजेक्ट (बाहर निकलने का प्रयास) नहीं किया। पायलट नाटो की एक स्पेशल हवाई यूनिट 'टाइगर डेमो' का हिस्सा थे और अपने साहस और समर्पण के लिए जाने जाते थे।
पोलैंड के रक्षा मंत्री जताया दुख
पोलैंड के रक्षा मंत्री वलादिस्लाव कोसिनियाक-कमिश (Wladyslaw Kosiniak-Kamysz) खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- 'एक पोलिश आर्मी पायलट F-16 दुर्घटना में शहीद हो गए-वो हमेशा देश की सेवा समर्पण और साहस के साथ करते रहे। मैं उनको नमन करता हूं।'
हादसे के बाद एयर शो रद्द
इस हादसे के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार इस वीकेंड होने वाला Radom Air Show 2025 रद्द कर दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
इस दुखद घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर से भी संवेदनाएं जताई गईं। इटली के डिफेंस जनरल स्टाफ ने X पर पोस्ट कर 'गहरा दुख' व्यक्त किया। लातविया के रक्षा मंत्री, जिन्होंने गुरुवार को ही पोलैंड में तैनात सैनिकों से मुलाकात की थी, ने भी शोक व्यक्त किया और लिखा- 'मुझे इस घटना से गहरा दुख है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और साथी सैनिकों के साथ हैं।'
पोलैंड की रक्षा रणनीति
गौरतलब है कि पोलैंड ने 2003 में अमेरिका से F-16 जेट खरीदे थे, जो नाटो (NATO) की रक्षा रणनीति में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। रूस के 2023 में यूक्रेन पर हमले के बाद पोलैंड लगातार अपनी सैन्य ताकत और वायुसेना को अपग्रेड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications