पोलियो अभियान के विरोध में पाक चरमपंथी, टीकाकरण अभियान की सुरक्षाकर्मी को गोलियों से भूना
कराची। पाकिस्तान में पोलियों अभियान के तहत बच्चों को पोलियो पिलाने वाली टीम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी को बंदूकधारियों ने गोलियों से भून दिया। सहायक उप निरीक्षक तबस्सुम अली को उस वक्त मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने भून दिया जब वह पोलियो टीकाकरण दल के सदस्य ओरांगी कस्बे में एक मकान के अंदर एक बच्चे को पोलियो का टीका लगा रहे थे।

अली को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि हमलावर घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहे। पोलियो कर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों के कारण कराची के कई इलाकों में पोलियो टीकाकरण अभियान रोक दिया गया है।
पाकिस्तान विश्व के उन तीन देशों में शामिल है, जहां आज भी पोलियो एक बहुत बड़ी समस्या है। इस सूची में दो और देश अफगानिस्तान और नाइजीरिया शामिल हैं। हाल के वर्षो में पोलियो दलों पर हो रहे हमलों के कारण पोलियो उन्मूलन अभियान बुरी तरह बाधित हुआ है। कराची में सोमवार को हुआ हमला साल 2015 में किसी पोलियो टीकाकरण दल पर हुआ पहला हमला है।












Click it and Unblock the Notifications