पेरिस: अधिकारी पर हमला करने जा रहे शख्स को पुलिस ने मारी गोली
पेरिस। पुलिस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित नॉट्रे डेम कैथेड्रल के सामने पुलिस ने एक शख्स को उस वक्त गोली मार दी जब वो एक पुलिस वाले पर हथौड़े से हमला करने की कोशिश कर रहा था। इस घटना में हमलावर घायल हो गया है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा है। नॉट्रे डेम कैथेड्रल पेरिस का खास टूरिस्ट प्लेस है।हमले के करीब आधे घंटे बाद पुलिस जानकारी दी कि ऑपरेशन खत्म किया जा चुका है।

अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद इलाके में बड़े स्तर पर पुलिस और सुरक्षा बल मौजूद हैं। जिस हमलावर को गोली मारी गई है माना जा रहा है कि उसे गोली सीने में लगी। हमलावर को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले के बाद फ्रांस के आतंकनिरोधी दस्ते ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि नोट्रे डेम में 13.6 लाख लोग हर साल आते हैं और यह फ्रांस में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है।
फ्रांस 2015 में शुरू होने वाले आतंकी हमलों के बाद आपातकाल की स्थिति में है और यहां सतर्कता उच्च स्तर पर बरती जा रही है।
घटना स्थल का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications