मासूम लड़की के हाथ बांध कर पुलिस वाले ने की दरिंदगी, बहनों ने बनाया वीडियो
पुलिस अधिकारी ने केटलिन मर्फी किंग नाम की लड़की के हाथ बांधकर उसे सरेआम घसीटा। इस मामले में मेट्रोपॉलिटन पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
लंदन। एक स्कूल के गेट पर लड़कियों के बीच हुई झड़प को शांत कराने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने 13 साल की लड़की के साथ हैवानियत की। अधिकारी ने लड़की के बाल पकड़कर उसे सरेआम सड़क पर घसीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

डेली मेल के मुताबिक, घटना लंदन की है। पुलिस अधिकारी ने केटलिन मर्फी किंग नाम की लड़की के हाथ बांधकर उसे सरेआम घसीटा। इस मामले में मेट्रोपॉलिटन पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। घटना का वीडियो पीड़ित लड़की की बहनों ने रिकॉर्ड किया। जो बाद में वायरल हो गया।
मां-बाप ने दर्ज कराई शिकायत
वीडियो में साफ दिखा कि पुलिसकर्मी ने लड़की को घुटनों के बल बैठा दिया था और उसके दोनों हाथ बंधे थे। थोड़ी देर बाद उसने लड़के के बाल पकड़कर उसे घसीटना शुरू कर दिया। लड़की के परिजनों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है।

स्कूल में हुआ था झगड़ा
पीड़िता की मां ने कहा कि पुलिसकर्मी ने जिस बेरहमी के साथ 13 साल की बच्ची को सरेआम घसीटा वह गलत है। केटलिन का स्कूल में एक 16 वर्षीय लड़की से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद मामला यहां तक पहुंच गया












Click it and Unblock the Notifications