पेरिस में ईरानी कॉन्सुलेट में घुसा शख्स गिरफ्तार, खुद को उड़ा लेने की दे रहा था धमकी
ईरान पर हमले के बाद शुक्रवार दोपहर पेरिस में एक शख्स ईरान के दूतावास में घुस गया। इसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स के पास विस्फोटक होने की आशंका थी।
टाइमस् ऑफ इजराइल की रिपोर्ट में बताया गया है कि गिरफ्तार शख्स खुद को उड़ाने की धमकी दे रहा था। इसके बाद पेरिस पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को तलाशी में उसके पास से कुछ नहीं मिला।

इससे पहले दावा किया गया था कि शख्स ग्रेनेड या अन्य विस्फोटक सामान लेकर घर में दूतावास में घुसा है। जब उसे गिरफ्तार किया जा रहा था तो वो बस ये कह रहा था कि उसे अपने भाई की मौत का बदला लेना है।
आपको बता दें कि इजराइल के एक सैन्य अधिकारी और अमेरिका ने पुष्टि की है, कि ईरान के परमाणु ठिकाने वाले शहर इस्फहान में इजराइल ने मिसाइल हमला किया है, और ईरान के एयरपोर्ट पर धमाके की आवाजें भी सुनी गई हैं।
इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि ईरान पर हुई ड्रोन स्ट्राइक का मकसद उन्हें यह बताना था कि इजराइल चाहे तो ईरान पर हमला कर सकता है।
इजराइली अधिकारी ने कहा कि ईरान को चेतावनी देने के लिहाज से ही उनकी मिलिट्री साइट को टारगेट किया गया था। हालांकि बाद में ईरान ने दावा किया कि उस पर कोई हमला नहीं हुआ है।
ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरान हमले के विरोध में किसी तरह की जवाबी कार्रवाई करने की प्लानिंग नहीं कर रहा है। अधिकारी ने कहा, "यह हमला ईरान के बाहर से हुआ है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हमारे डिफेंस सिस्टम ने 3 ड्रोन्स को मार गिराया है।"












Click it and Unblock the Notifications