राजविंदर सिंह का पता बताने वाले को सवा 5 करोड़ देगी पुलिस, ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या में है आरोपी

24 साल की टोया 21 अक्तूबर 2018 को उस वक्त लापता हो गई थी, जब वह अपने कुत्ते को घुमाने घर से बाहर गई थी। अगले दिन सुबह उसके पिता को उसका शव 40 किलोमीटर दूर केर्न्स के उत्तर में वांगेट्टी समुद्र तट पर मिला था।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 2018 में एक 24 वर्षीय महिला की हत्या के संबंध में एक भारतीय नागरिक के ठिकाने की जानकारी के लिए एक मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (5,21,42,044 रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय भारतीय नागरिक का नाम राजविंदर सिंह है, जो टोया कॉर्डिंग्ले नाम की ऑस्ट्रेलियन युवती का हत्यारा है। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने दुनियाभर में लोगों से आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने की अपील की है। यदि कोई भी आरोपी का पता पुलिस को बताता है तो उसे यह भारी-भरकम राशि ईनाम स्वरूप दी जाएगी।

Toyah Cordingley-Rajwinder Singh

पुलिस मंत्री मार्क रयान ने इस इनाम को देने की मंजूरी दी है। क्वींसलैंड पुलिस ने आरोपी की सूचना देने के लिए एक व्हाट्सएप लिंक क्रिएट किया है। क्वींसलैंड पुलिस का दृढ़ विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया और विदेशों में ऐसे लोग हैं जो राजविंदर सिंह के ठिकाने के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने कहा, "भारत में, जानकारी रखने वाले लोग ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस को +91 11 41220972 पर कॉल कर सकते हैं।"
Toyah Cordingley

यह ईनाम क्वींसलैंड के इतिहास में सबसे बड़ा है। पुलिस को उम्मीद है कि इतने बड़े इनाम के कारण उसे राजविंदर सिंह को खोजने में कामयाबी मिल जाएगी। 24 साल की टोया 21 अक्तूबर 2018 को उस वक्त लापता हो गई थी, जब वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले गई थी। अगले दिन सुबह उसके पिता को उसका शव 40 किलोमीटर दूर केर्न्स के उत्तर में वांगेट्टी समुद्र तट पर मिला था। राजविंदर सिंह वहां मेल नर्स के रूप में काम करता था। ऐसी आशंका है कि उसने टोया का अपहरण करने के बाद समुद्र तट पर ले जाकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

Rajwinder Singh

राजविंदर सिंह क्वींसलैंड में रहता था मगर वह मूल रूप से वह मूल रूप से पंजाब के बुट्टर कलां का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी राजविंदर सिंह को आखिरी बार भारत में देखा गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि वह हत्या के दो दिन बाद अपनी नौकरी, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से भारत भाग गया था। क्वींसलैंड पुलिस ने पहली बार 23 अक्तूबर 2018 को राजविंदर सिंह के ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की वक्त ली गई तस्वीरें जारी की हैं। आरोपी भारत भागने से पहले सिडनी गया था। सिडनी एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज में वह वहां दो अलग-अलग तरह की ड्रेस में नजर आया था। ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने भारत से मार्च 2021 में आरोपी राजविंदर सिंह को प्रत्यर्पित करने की अपील की थी। आरोपी के भारत भागने की पुष्टि हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+