PoK Unrest: 'पाकिस्तानी कश्मीर नहीं अवैध कब्ज़ा', New York Times की हेडलाइन पर यूएस में इंडियन एंबेसी ने लताड़ा

Indian Embassy in The US Lashes Out At The New York Times: अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने अमेरिकी अखबार द न्यू यॉर्क टाइम्स की धज्जियां उड़ा दी है। अमेरीकी अखबार में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को 'पाकिस्तानी कश्मीर' लिखने पर कड़ा विरोध जताते हुए इंडियन एंबेसी ने कहा कि "Pakistani Kashmir" शब्द का इस्तेमाल तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है, क्योंकि ऐसा कोई क्षेत्र अस्तित्व में है ही नहीं। भारत ने स्पष्ट किया कि सही शब्द पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्से थे, हैं और हमेशा रहेंगे। बयान में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान ने इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा कर रखा है और वहां रहने वाले लोगों के खिलाफ हिंसा का सहारा ले रहा है।

POK Unrest - Force Patroling People livestock

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर क्यों उठा विवाद?

विवाद उस समय शुरू हुआ जब The New York Times ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान हुई हिंसक झड़पों पर रिपोर्ट प्रकाशित की। अखबार ने अपनी हेडलाइन में "पाकिस्तानी कश्मीर (Pakistani Kashmir)" शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे भारत ने तुरंत खारिज कर दिया।

यह विवाद केवल एक हेडलाइन की गलती नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता को लेकर गढ़े जाने वाले नैरेटिव पर भारत के सख्त कूटनीतिक रुख को दर्शाता है।

Pakistani Kashmir - केवल 'गलत शब्द' नहीं, कूटनीतिक हमला है?

अंतरराष्ट्रीय कानून और विदेशी मामलों में इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली केवल भाषा का हिस्सा नहीं होती, बल्कि वह किसी क्षेत्र की कानूनी स्थिति (Legal Status) तय करती है। अंतरराष्ट्रीय और खासकर किसी देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से संबंधित तथ्यों की अभिव्यक्ति मानक और स्वीकृत शब्दों में करना चाहिए। ऐसे 'टर्म' केवल एक रिपोर्टिंग भर नहीं बल्किन वैश्विक भू-राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं। देखिए किन कारणों से द न्यू यॉर्क टाइम के उस असंगत हेडलाइन को सिर्फ गलत शब्द का उपयोग भर नहीं बल्कि भारत की अखंडता पर कूटनीतिक हमला कहा जा रहा है:

  • वैधता का भ्रम (Legitimizing Occupation): "Pakistani Kashmir" जैसे शब्दों का प्रयोग करने से यह प्रभाव पड़ता है कि यह क्षेत्र पाकिस्तान का एक स्वाभाविक या कानूनी हिस्सा है।
  • भारत का कानूनी पक्ष: 1947 के 'इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेस' (Instrument of Accession) के तहत पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा बना। पाकिस्तान द्वारा इस पर किया गया नियंत्रण पूरी तरह से अवैध और सैन्य कब्जा (Illegal Occupation) है।
  • 1994 का संसदीय संकल्प: भारतीय संसद ने 1994 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान को अपने अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को खाली करना होगा।

PoK भी भारत का - सरकार का स्पष्ट रुख

भारत लंबे समय से यह कहता आया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा किया हुआ है। यही कारण है कि भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच या मीडिया द्वारा PoK को "Pakistani Kashmir" कहे जाने का लगातार विरोध करता रहा है।

भारतीय दूतावास ने अपने बयान में दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत की संप्रभुता का अभिन्न हिस्सा हैं और इस वास्तविकता को किसी भी गलत शब्दावली से बदला नहीं जा सकता।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो टूक

हाल ही में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने गैरकानूनी कब्जा किया हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से यदि किसी मुद्दे पर बातचीत होगी तो वह केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर होगी। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत और उसकी सशस्त्र सेनाएं किसी भी उकसावे का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष

'द न्यू यॉर्क टाइम्स' के खिलाफ यह आपत्ति किसी एक घटना तक सीमित नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी सीमाओं और नक्शों से जुड़े गलत बयानों पर आक्रामक रुख अपनाया है:

  1. संयुक्त राष्ट्र (UN) में दोटूक संदेश: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वथनेनी हरीश ने हाल ही में वैश्विक मंच पर स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर पर अब कोई "क्षेत्रीय विवाद" नहीं है। एकमात्र लंबित मुद्दा भारत की संप्रभु भूमि पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा खत्म कराना है।
  2. कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री का अल्टीमेटम: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य मंच से दोहराया कि यदि भविष्य में पाकिस्तान से कोई वार्ता होगी, तो वह केवल PoK की वापसी और वहां के मानवाधिकार उल्लंघन पर होगी।
  3. ढाका में 'नक्शा विवाद' पर तत्काल कार्रवाई: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत गलत नक्शे पर भारतीय कूटनीतिज्ञ पूजा झा ने तुरंत हस्तक्षेप कर विरोध दर्ज कराया और आयोजकों से त्रुटि सुधार करवाई।

अमेरिकी नैरेटिव बनाम भारत की क्षेत्रीय अखंडता

कश्मीर पर भारत का आधिकारिक रुख हमेशा से स्थिर रहा है। न केवल सरकार बल्कि मुल्क का आम आवाम भी यह जानता और समझता है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर पाकिस्तान का कब्जा अवैध है। भारत के कश्मीर नीति के अनुरूप अमेरिका में भारतीय दूतावास ने न्यू यॉर्क टाइम की हेडलाइन पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि "Pakistani Kashmir" जैसी शब्दावली वास्तविक स्थिति को गलत तरीके से प्रस्तुत करती है।

वैश्विक मीडिया को यह समझना होगा कि पत्रकारिता की निष्पक्षता का अर्थ अवैध कब्जे को संवैधानिक मान्यता देना नहीं है। भारत ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि शब्दावली या नक्शों के जरिए भारत की क्षेत्रीय अखंडता से खिलवाड़ को किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंसा की आड़ में मानवाधिकारों का उल्लंघन

द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ही बताया गया है कि पाक के अवैध कब्ज़े वाले मीरपुर और अन्य इलाकों में स्थानीय चुनावों के दौरान एक नागरिक अधिकार संगठन और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच टकराव में दो लोगों की जानें चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए।

स्थानीय जनता महंगाई, बिजली की दरों और पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ सड़कों पर उतरी थी, जिस पर पुलिस गोलीबारी में कई नागरिकों की मौत हुई। ह्यूमन राइट्स कमीशन ऑफ पाकिस्तान (HRCP) ने भी वहां हो रहे मानवाधिकार हननों पर घड़ियाली आंसू बहाए हैं। भारत का रुख यह है कि पाकिस्तान न केवल इस क्षेत्र पर गैरकानूनी कब्जा जमाए बैठा है, बल्कि वहां के निवासियों के बुनियादी मानवाधिकारों का भी हनन कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+