Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर? क्या है वायरल खबरों की सच्चाई

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है कि उसे पाकिस्तान के कराची में किसी अज्ञात शख्स ने जहर देकर मारने की कोशिश की है, उसकी हालत इस वक्त काफी नाजुक है और इसी कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dawood Ibrahim:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये खबर वायरल हो रही है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस वक्त दाऊद इब्राहिम सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा हैं। आपको बता दें कि 65 साल का भगोड़ा दाऊद कई सालों से कराची में रह रहा है लेकिन पाकिस्तान सरकार की ओर से लगातार इस बात से इंकार किया जाता रहा है।

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है दाऊद

आपको बता दें कि कई अपराधिक मामलों में लिप्त दाऊद 1993 में हुए मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है और तब से ही वो भारत से बाहर है। इस हमले में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। लंबे वक्त से पाकिस्तान पर उसका पनाह देने का आरोप लगता आया है। न्यूज चैनल आज तक की खबर के मुताबिक दाऊद को दो दिन पहले कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वो गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। जिस अस्पताल में वो भर्ती है वहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है और पूरा अस्पताल इस वक्त छावनी में तब्दील है।

दाऊद के रिश्तेदारों से पूछताछ शुरु

इस खबर के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस भी एक्टिव हो गई है और उसने यहां रह रहे दाऊद के रिश्तेदारों से इस बारे में पूछताछ भी शुरू कर दी है। जबकि पाकिस्तान के जियो चैनल की ओर से कहा जा रहा है कि 'दाऊद अस्पताल में भर्ती जरूर है लेकिन वो बीमार है या फिर जहर दिया गया है इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है।'जियो के मुताबिक अंडरवर्ल्ड का ये खतरनाक डॉन बहुत सारी बीमारियों से ग्रस्त है इसलिए हो सकता है कि ये इलाज के लिए वहां भर्ती हो।

यूट्यूब, गूगल पाकिस्तान में नहीं कर रहे हैं काम

मालूम हो कुछ वक्त पहले भी ये खबर आई थी कि दाऊद को 'गैंग्रीन' नामक रोग हुआ है और इसी वजह से उसकी पैर की दो उंगलियां काट दी गई थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान में इंटरनेट को डाउन कर दिया गया है, वहां पर इस वक्त यूट्यूब, गूगल काम नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+