एप्पल के CEO से मिले पीएम मोदी, टेस्ला मोटर्स के ऑफिस का भी किया दौरा
सैन जोस। G-4 बैठक के बाद अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत पीएम नरेन्द्र मोदी आज सिलिकॉन वैली पहुंचे। जहां उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की। मोदी की यह मुलाकात हमारे देश के अर्थ जगत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। पीएमओ के ऑफिसयल ट्विटर अकाउंट पर इसका जिक्र भी हुआ है।
फिलहाल पीएम मोदी से मिलने के बाद एप्पल के सीईओ टिम कुक ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारे फाउंडर स्टीव जॉब्स इन्सपिरेशन (प्रेरणा) के लिए भारत गए थे। भारत के साथ हमारा अनोखा रिश्ता है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला मोटर्स के ऑफिस का दौरा किया। उन्होंने टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलोन मस्क के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी ट्वीट की है। दोनों ने रीफार्म बैट्री पर चर्चा की।
मालूम हो कि इससे पहले जब पीएम मोदी सैनजोस कैलिफोर्निया के एयरपोर्ट पर उतरे तो भारी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए वहां एकत्र हुए थे। पीएम मोदी का वहां जोरदार ढंग से स्वागत हुआ।













Click it and Unblock the Notifications