पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने पूछा, क्यों नहीं दी जा रही इमरान ख़ान की मेडिकल रिपोर्ट?

इमरान ख़ान की पार्टी का प्रदर्शन
Getty Images
इमरान ख़ान की पार्टी का प्रदर्शन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने देश के सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस से इमरान ख़ान पर हुए हमले की जाँच के लिए न्यायिक आयोग बनाने की मांग की है.

इसके अलावा पीएम शरीफ़ ने कीनिया में मारे गए पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ़ की हत्या की भी जांच की मांग की है.

पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने चीफ़ जस्टिस उमर अता बंडियाल को एक ख़त लिखकर हत्या के प्रयास की जाँच का निवेदन किया है.

https://twitter.com/CMShehbaz/status/1590032631499919360?s=20&t=H3BoiEY6NgUXiukch9HAIw

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान पर बीते गुरुवार को पाकिस्तानी पंजाब के वज़ीराबाद इलाक़े पर जानलेवा हमला हुआ था. इमरान ख़ान अपनी पार्टी के लाहौर से इस्लामाबाद तक मार्च का अगुवाई कर रहे थे.

हमले में इमरान ख़ान को गोली लगी थी जिसके बाद लाहौर के अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी.

इमरान ख़ान ने ख़ुद पर हमले के लिए पीएम शहबाज़ शरीफ़, गृहमंत्री राना सनाउल्लाह और एक आर्मी जनरल को ज़िम्मेदार बताया था. ये सभी लोग इमरान ख़ान के आरोपों को ख़ारिज कर चुके हैं.

इमरान ख़ान की पार्टी तहरीके इंसाफ़ के नेता उमर असद ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को बताया है कि वे ऐसे किसी भी कमीशन के समक्ष इन तीन लोगों के ख़िलाफ़ सबूत देने को तैयार हैं.

इमरान ख़ान पर हमला क्या बदल देगा पाकिस्तान की सियासत

पीटीआई की कार्यकर्ता
Getty Images
पीटीआई की कार्यकर्ता

पीएम ने लिखी चिट्ठी

चीफ़ जस्टिस बंडियाल को लिखी चिट्ठी में पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से हमले की जांच की गुज़ारिश की है.

शरीफ़ ने सुझाव दिया है कि जाँच आयोग को पाँच अहम सवालों पर अपनी तफ़्तीश केंद्रित करनी चाहिए.

इन पाँच सवालों पर हो जाँच

'चार गोलियाँ थीं, आठ या सोलह?’

पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने अपने पत्र में हमले के बाद एफ़आईआर रजिस्टर करने में हुई देरी का भी उल्लेख किया है.

उन्होंने लिखा है कि पंजाब में तहरीके इंसाफ़ का शासन है और उसके अधीन एजेंसियों ने हमले के बाद जांच के लिए बने-बनाए नियमों का उल्लंघन किया है.

शहबाज़ शरीफ़ ने एक समारोह में इमरान पर हमले के लिए पंजाब सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए बोला, “अगर इस मामले में तुरंत एफ़आईआर नहीं हुआ तो पंजाब सरकार से पूछें. पंजाब में इनकी अपनी हुकूमत है, मेरी तो नहीं है. आईजी इनका है, गृह सचिव इनका है. वो चार गोलियाँ थीं, आठ गोलियाँ हैं सोलह…ये क़ौम को बताएँ.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमले के इतने दिन बाद भी अब प्रशासन को इमरान ख़ान की मेडिकल रिपोर्ट, फ़ॉरेंसिक जाँच के लिए मुहैया नहीं करवाई गई है.

उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार केस की सही तफ़्तीश नहीं कर रही है और इसकी वजह से सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है.

ये अभी साफ़ नहीं है कि न्यायिक जाँच आयोग का गठन कब तक होता है.

इमरान ख़ान ने इस फ़ैसले का सशर्त स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि जब तक तीन लोग अपने पद पर हैं, स्वतंत्र जाँच संभव नहीं है.

इमरान ख़ान के 'इस्लामाबाद लॉन्ग मार्च' के कामयाब होने की कितनी उम्मीद

सबूत देने को तैयार

असर उमर
AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images
असर उमर

इमरान ख़ान की पार्टी तहरीके इंसाफ़ के वरिष्ठ नेता असद उमर ने पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल एआरवाई को बताया कि अगर हुकूमत भी मान गई है कि अदालती जाँच होनी चाहिए तो ये बिल्कुल दुरूस्त है.

उन्होंने कहा, “ये तहक़ीक़ात सिर्फ़ शहबाज़ शरीफ़ के सवालों तक सीमित नहीं रह सकती. वो तो फिर खुली इंवेस्टीगेशन होगी. पीएम और होम मिनिस्टर का रोल क्या था…इन तमाम चीज़ों की जाँच होनी चाहिए."

https://twitter.com/PTIofficial/status/1590029201318744067?s=20&t=H3BoiEY6NgUXiukch9HAIw

असद उमर ने कहा कि जब तक अभियुक्त अपने पदों में बैठे है, तब तक वे कैसे सही जाँच होने देंगे, इसलिए इन्हें पद से हटाया जाना चाहिए.

उनका कहना था कि वे इन तीनों लोगों के ख़िलाफ़ सबूत न्यायिक कमिशन को देने के लिए तैयार हैं.

असद उमर ने अपनी पार्टी का वो दावा भी दोहराया की इमरान पर सिर्फ़ एक व्यक्ति ने हमला नहीं किया था, गोलियाँ कम से कम दो जगह से चली थीं.

उधर पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने इमरान ख़ान पर हमले तेज़ कर दिए हैं.

सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के प्रमुख मौलाना फ़ज़लुर ने हाल में ही में इमरान ख़ान पर कुछ तीख़ी टिप्पणियां की थीं.

एक जानलेवा हमले में घायल हुए इमरान को उन्होंने एक अच्छा एक्टर बताया था.

उन्होने कहा था कि एक्टिंग में इमरान ख़ान ने शाहरूख़ और सलमान ख़ान को भी पीछे छोड़ दिया है.

इमरान ख़ान बनाम फ़ौज की लड़ाई में जीत किसकी होगी?

इमरान ख़ान के निशाने पर आए आईएसआई अफ़सर मेजर जनरल फ़ैसल नसीर कौन हैं?

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+