न्यूक्लियर समिट के लिए तीसरी बार पीएम मोदी पहुंचे अमेरिका
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिन ब्रसेल्स यात्रा समाप्त कर गुरुवार तड़के अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पहुंच गए। पीएम मोदी यहां पर दो दिनों तक चलने वाली परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जो 31 मार्च से शुरू हो रही है।

पहली बार भारत को किया गया इनवाइट
इस समिट को राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आयोजित किया है और इसमें दुनिया के 50 देशों के नेता शिरकत करने के लिए पहुंचे। भारत के लिए पहला मौका है जब उसे इस समिट का इनवाइट भेजा गया है।
हालांकि पाकिस्तान को भी राष्ट्रपति ओबामा ने इनवाइट किया था और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इसमें शिरकत करने वाले थे। लेकिन लाहौर में रविवार को हुए
आतंकी हमलों के बाद उन्होंने अपना अमेरिका दौरा कैंसिल कर दिया था। पीएम मोदी इस समिट में परमाणु हथियार की सुरक्षा के लिए अपना नजरिया पेश करेंगे।
पीएम मोदी ने ब्रसेल्स में दिया आतंकवाद से निबटने का
ओबामा से मिल सकते हैं पीएम मोदी
इस सम्मेलन में परमाणु हथियार और परमाणु तत्वों के खतरे पर चर्चा की जाएगी। 31 मार्च और एक अप्रैल तक चलने वाली इस समिट में पीएम मोदी दुनिया के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे जिसमें राष्ट्रपति ओबामा भी शामिल हैं।
हालांकि अभी तक पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच किसी द्विपक्षीय मुलाकात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
अमेरिका में नहीं हो रही है पीएम मोदी और पीएम नवाज की मुलाकात
न्यूजीलैंड के पीएम से मिलेंगे पीएम मोदी
अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि पीएम मोदी इस बार अपने अमेरिकी दौरे पर किन किन कार्यक्रमों में बिजी रहेंगे। वह दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
इसके अलावा वह कुछ वैज्ञानिकों और कॉरपोरेट लीडर्स से भी मिल सकते हैं। जिन नेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात की संभावनाएं हैं उनमें न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की और लेसर इंट्रेफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेब ऑब्जरवेटरी (लीगो) के वैज्ञानिक शामिल हैं।
पीएम मोदी का तीसरा अमेरिकी दौरा
प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का यह तीसरा अमेरिकी दौरा है। सितंबर 2014 में पीएम मोदी पहली बार अमेरिका गए थे। उस समय राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में खुद उनकी मेजबानी की थी।
इसके बाद सितंबर 2015 में पीएम मोदी अपने दूसरे अमेरिकी दौरे पर गए। इस बार उन्होंने न्यूयॉर्क और सिलिकॉन वैली में अपना समय बिताया।












Click it and Unblock the Notifications